Ram के रोल में Ranbir Kapoor से बेहतर लगते Sushant Singh Rajput...वायरल AI फोटो देख बोले फैंस

Sushant Singh Rajput AI Photo: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भगवान राम के रूप में AI जनरेटेड फोटो वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस बोल उठे हैं और सुशांत सिंह राजपूत प्रभु श्री राम के रोल में ज्यादा जंचते।

Update:2026-04-04 18:29 IST

Sushant Singh Rajput AI Photo Viral

Sushant Singh Rajput AI Photo Viral: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर जब से जारी किया गया है, तभी से सोशल मीडिया पर टीजर की जमकर चर्चा हो रही है। जहां रणबीर कपूर के फैंस उन्हें राम के किरदार में देखन के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं बहुत से दर्शक अलग-अलग एक्टर के नाम का सुझाव दे रहें हैं कि उन्हें प्रभु राम का रोल निभाना चाहिए था और अब सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी AI जनरेटेड फोटो वायरल हो गई है, जिसे देख नेटिजेंस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत राम के किरदार में रणबीर कपूर से कई गुना ज्यादा अच्छे लग रहें हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की AI जनरेटेड तस्वीर वायरल

रामायण मूवी के टीजर की जमकर चर्चा हो रही है, हर एक सीन सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं अब सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की प्रभु श्री राम के रूप में AI जनरेटेड तस्वीर वायरल हो गई है, जिसे देख फैंस इमोशनल हो गए हैं और कमेंट कर सुशांत सिंह राजपूत की लुक की तारीफ भी कर रहें हैं, बहुतों ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत यदि होते तो राम के किरदार में रणबीर कपूर से ज्यादा अच्छे लगते हैं और वे पूरी तरह न्याय भी कर पाते।

Full View

सुशांत सिंह राजपूत की ये AI जनरेटेड तस्वीर इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है, एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, "ये बात तो पक्का है, अगर ये जिंदा होता तो ये रोल इसी को मिलता।" दूसरे ने लिखा, "सच में सुशांत सिंह राजपूत राम के लिए बेस्ट होता।" तीसरे ने लिखा, "पक्का सुशांत सिंह राजपूत रणबीर कपूर से लाख गुना ज्यादा अच्छी एक्टिंग करता।" चौथे ने लिखा, "OMG... सुशांत सिंह राजपूत राम के किरदार में कितना प्यारा लग रहा है।" पांचवें ने लिखा, "हां! सुशांत सिंह राजपूत सबसे परफेक्ट राम होते।" इसी तरह लगभग सभी यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत की राम बनने पर सहमति जता रहें हैं, हालांकि अब सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में हैं नहीं, ऐसे में फैंस उन्हें यादकर भावुक भी हो गए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 2020 में जून महीने में हुआ था।

Tags:    

Similar News