ऐसा था सुशांत का परिवार, अधिकारी थे पिता तो बहन थी क्रिकेटर

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरा देश हैरान है। उनकी आत्महत्या की खबर से उनके परिवार के गहरा आघात लगा है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

Update: 2020-06-14 13:46 GMT

मुंबई: स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दिया है। सुशांत का परिवार पटना में रहता है उनका जन्म भी पटना में ही हुआ था वे मूलत: बिहार के पूर्णिया के पूर्णिया के रहने वाले हैं। सुशांत सिंह फिल्मों मे टॉप पर थे। पिछले साल आई उनकी फिल्म छिछोरे हिट थी अभी भी कई फिल्मों में वो काम कर रहे थे।

Full View

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरा देश हैरान है। उनकी आत्महत्या की खबर से उनके परिवार के गहरा आघात लगा है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

यह पढ़ें....सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

बता दें कि सुशांत के पिता एक सरकारी अधिकारी थे उनकी मां का निधन जब वो 16 साल के थे तब हो गया था वो 4 बहन और एक भाई थे। एक बहन के निधन के 3 बहने है। मां की मौत के बाद सुशांत टूट गए थे और यही वो साल था जब उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया। वर्तमान में सुशांत सिंह राजपूत का घर पटना के राजीव नगर में है। पिछले साल 2019 में सुशांत सिंह आखिरी बार अपने घर आए थे। 11 मई 2019 को राजीव नगर के मंदिर की पूजा में वह शामिल हुए थे।

पिता ने की जांच की मांग

सुशांत सिंह की मौत की खबर से उनके पिता की हालत खराब हो गई है वो इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। उन्होंने बेटे के मौत की जांच की बात भी कही है। उनके पिता का कहना है कि मौत से कुछ घंटे पहले बात हुई थी तो ऐसा कुछ नहीं लगा था। बता दें कि सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह उर्फ बबलू बीजेपी विधायक भी है। बहुत लोग जानते होंगे उनकी एक बहन मीतू सिंह स्टेट लेबल की क्रिकेट खिलाड़ी है।

यह पढ़ें....सुशांत मौत की गुत्थी: ऐसा था पूरा घटनाक्रम, अभी भी सदमे में हर कोई

निजी जिंदगी की बात करें तो टीवी शो पवित्र रिश्ता से स्टार बने सुशांत सिंह के अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन था। दोनों के रिश्तों की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दोनों ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया ,लेकिन फिर साल 2016 में दोनों अलग हो गए।इसके बाद सुशांत का नाम कृति सैनन से जुड़ा। सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एकता कपूर, स्वरा भास्कर, शिल्पा शेट्टी, गोविंदा, मनोज मुंतशिर और कुमार विश्वास जैसे दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संवेदना व्यक्त की है।

Full View

Full View

Tags:    

Similar News