TMKOC के Roshan Singh Sodhi की हुई है किडनैपिंग! पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Missing: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्ट चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते चार दिनों से मिसिंग हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-04-27 07:30 GMT

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Missing (Image Credit: Social Media)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Missing: लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी (Roshan Singh Sodhi) का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) पिछले 4 दिनों से मिसिंग हैं। एक्टर के पिता ने पुलिस में लिखित शिकायत दी थी कि उनका बेटा 22 अप्रैल 2024 को दिल्ली स्थित अपने आवास से मुंबई के लिए रवाना हुआ था, लेकिन वो मुंबई नहीं पहुंचे और घर भी नहीं लौटे हैं। गुरुचरण का फोन भी नहीं मिल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था, लेकिन अब पुलिस की ओर से इस केस में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। IPC की धारा 365 के तहत एफआईआर भी दर्ज हुई है। पुलिस ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

गुरुचरण सिंह की हुई है किडनैपिंग (Gurucharan Singh Sodhi Kidnapped)

एक रिपोर्ट के अनुसार, अब इस मामले में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें एक्टर को जाते हुए देखा गया है। इसके साथ ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी के ट्रांजेक्शन की डिटेल भी निकलवाई गई है, जिसमें पता चला कि कई ट्रांजैक्शन भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि काफी अटपटी चीजें पुलिस को मिली हैं, जिसके बाद पुलिस का सीधा शक किडनैपिंग पर जा रहा है। हालांकि, अभी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

गुरुचरण सिंह के पिता ने की थी पुलिस में शिकायत (Roshan Singh Sodhi Missing)

गुरुचरण सिंह के गायब होने के बाद से उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान हैं। बता दें कि पुलिस और उनके परिवार वाले लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह असफल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए लिखवाया है- ''मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, जिनकी उम्र 50 साल है, वह 22 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे मुंबई एयरपोर्ट के लिए निकले थे। वे न मुंबई पहुंचे और न ही घर। फोन से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। वे मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। हम लोग उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन वे मिसिंग हैं।''

गुरुचरण सिंह ने क्यों छोड़ा था शो? (Roshan Singh Sodhi Why Quits Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)

अपने एक इंटरव्यू के दौरान गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ने पर बात की थी। उन्होंने बताया था- ''जब मैंने शो छोड़ा, तब मेरे पिता की सर्जरी होनी थी। कुछ और चीजें थीं, जिसके बारे में मुझे बताना था।'' हालांकि, गुरुचरण सिंह के इस बयान के बाद भी लोगों का मानना था कि उन्होंने पेमेंट की देरी के चलते शो से दूरी बनाई थी, लेकिन एक्टर ने इस पर हमेशा चुप्पी साधे रखी।

Tags:    

Similar News