Lalbaugcha Raja गणपति पंडाल में लोगों संग किया जा रहा गंदा बर्ताव, इस एक्ट्रेस ने खोली पोल, देखें वीडियो

Lalbaugcha Raja 2024: लालबागचा राजा गणपति पंडाल के बारे में एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आपके होश उड़ा देगी। जी हां! आइए बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-09-13 10:42 IST

Lalbaugcha Raja 2024: गणपति उत्सव की खूब धूम मची हुई है, खास तौर पर मुंबई में इसकी सबसे अधिक चकाचौंध देखने को मिल रही है। लालबागचा राजा गणपति पंडाल को मुंबई का सबसे फेमस गणपति पंडाल माना जाता है, यहां पर बॉलीवुड से लेकर बड़े बड़े पॉलिटीशियन और बिजनेसमैन भी गणपति बप्पा का दर्शन करने आते हैं। इसी बीच लालबागचा राजा गणपति पंडाल के बारे में एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आपके होश उड़ा देगी। जी हां! आइए बताते हैं। 

लालबागचा राजा गणपति पंडाल में भक्तों संग होता है गंदा बर्ताव

लालबागचा राजा का दर्शन करने भक्तगण दूर दूर से आते हैं, घंटों लाइन में लगने के बाद कहीं जाकर कुछ सेकंड के लिए बप्पा की झलक देखने को मिलती है। इसी बीच टेलीविजन की एक मशहूर अदाकारा ने लालबाग गणपति पंडाल की पोल खोल दी है। जी हां! उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दिखाया है कि किस तरह वहां के लोग दर्शन करने आए लोगों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। अभिनेत्री के साथ खुद बेहद ही बुरा बर्ताव हुआ है, आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।


टेलीविजन अभिनेत्री सिमरन बुधरूप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लालबागचा राजा गणपति दर्शन का अपना एक्सपीरियंस साझा किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पंडाल में मौजूद स्टाफ एक्ट्रेस संग हाथापाई करते दिख रही है, इतना ही नहीं उनका फोन भी छीनते दिखाई दे रहे हैं। जी हां! सिमरन बुधरूप खुद स्टाफ की बत्तमीजी का शिकार हुईं हैं, सोचिए जब इतनी जानी मानी अभिनेत्री के साथ ऐसा हो सकता है तो भला आम जनता के साथ कितना बुरा बर्ताव किया जाता होगा। देखें वीडियो -

Full View

स्टाफ पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

सिमरन बुधरूप के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही कई सितारे भी अभिनेत्री का सपोर्ट करते नजर आ रहें हैं। सभी कॉमेंट कर सिमरन के साथ बुरा बर्ताव करने वाली महिला स्टाफ को खरी खोटी सुना रहें हैं। सिमरन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Tags:    

Similar News