‘The Sky Is Pink’ से निराश प्रियंका ने छोड़ी एक्टिंग, अब करेंगी ये बड़ा काम

प्रियंका चोपड़ा की गिनती बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। इसके बाद भी जब उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर आने का तमाम फिल्म निर्देशकों को न्योता दिया तो किसी ने उनके घर आना पसंद नहीं किया।

Update: 2023-08-12 22:53 GMT

लखनऊ: इंटरनेशनल स्टार बन चुकी बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' यानि प्रियंका चोपड़ा आज एक्टिंग छोड़कर नया काम करने वाली हैं। दरअसल उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ भी कोई खास कमाल नहीं कर पायी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का हुआ रिहर्सल, देखें तस्वीरों में

ऐसे में अब उनके पास बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए कोई नया काम नहीं बचा है। इसलिए प्रियंका ने कुछ और करने का मन बनाया है। प्रियंका ‘द स्काई इज पिंक’ को लेकर पहले काफी कॉन्फिडेंट थीं। उनको लगा था कि उनकी ये फिल्म धमाल मचाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ।

अब निर्देशन की दुनिया में हाथ आजमाएंगी प्रियंका

अब प्रियंका चोपड़ा फिल्म निर्देशन में उतरने का मन बना रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके दरवाजे पर कोई निर्देशक भी नहीं है। इसलिए वो निर्देशन का काम करेंगी। प्रियंका ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुकी हैं लेकिन अब उनके पास हिंदी फिल्म्स का एक भी काम नहीं है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका से आगे निकला भारत! मोदी ने इस मामले में ट्रंप-ओबामा को दी पटखनी

मालूम हो, प्रियंका चोपड़ा की गिनती बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। इसके बाद भी जब उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर आने का तमाम फिल्म निर्देशकों को न्योता दिया तो किसी ने उनके घर आना पसंद नहीं किया। इससे ये साफ जाहिर होता है कि अब उनके साथ कोई निर्देशक काम नहीं करना चाहता है। ऐसे में अब वह अपने प्रोडक्शन हाउस तले फिल्म बनाएंगी।

Tags:    

Similar News