Sapna Chaudhary: सपना चौधरी के ये गाने जिसे सुनते ही झूमने पर मजबूर हो जाएंगे आप

Sapna Chaudhary Music video: अपने धांसू डांस परफॉर्मेस से लोगों के दिलों में छा चुकी सपना चौधरी अपने बैक टू बैक गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहीं हैं।

Update: 2023-03-15 17:48 GMT
Sapna Chaudhary (Photo- Social Media)
Sapna Chaudhary Music video: अपने धांसू डांस परफॉर्मेस से लोगों के दिलों में छा चुकी सपना चौधरी अपने बैक टू बैक गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहीं हैं। स्टेज पर परफॉर्म कर पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी सपना चौधरी का कोई नया गाना जैसे ही रिलीज होता है फैंस उसपर पागलों की तरह प्यार लुटाते हैं और उसे बार बार सुनते हैं।
सपना के लेटेस्ट गाने तो यूट्यूब पर ट्रेंड करते ही हैं लेकिन उनके बहुत से ऐसे पुराने गाने भी हैं जिसे आज भी दर्शक रिपीट मोड पर सुनते हैं। सपना के गाने शादियों में धूम मचा देते हैं लोग न चाहते हुए भी उन गानों पर झूमने लग जाते हैं। कोई भी फंक्शन सपना चौधरी के गानों के बिना अधूरा सा लगता है, उनके गाने से लोगों मे एक अलग सा जोश आ जाता है। आइए आपको सपना के उन सुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं जिसे सुन लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं।

चटक मटक

सपना चौधरी के गानों की बात हो रही हो और उस लिस्ट में "चटक मटक" गाने का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। "चटक मटक" सपना चौधरी का ब्लॉकबस्टर गाना है, जिसका क्रेज आज भी लोगों में देखने को मिलता है। इस गाने में सपना चौधरी का ठुमका खूब पॉपुलर हुआ। यूट्यूब पर इस गाने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं अबतक इसे 961 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

तेरी आंख्या का यो काजल

सपना चौधरी का गाना "तेरी आंख्या का यो काजल" भी खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने की वजह से ही सपना को एक नई पहचान मिली और अब तो उन्हें बच्चा बच्च जानने लगा है। "तेरी आंख्या का यो काजल" गाने में उनका डांस लोगों को खूब पसंद आया था। वहीं गाने की लिरिक्स को लोगों को रट गई थी। "तेरी आंख्या का यो काजल" एक ऐसा गाना है, जिसपर आपके पैर अपने आप ही थिरकने लग जाएंगे।

Full View

गजबन

सपना चौधरी का ये गाना भी एक डांस नंबर है। एक्ट्रेस के हर गानों की तरह इस गाने ने भी ऑडियंस के बीच धमाल मचा दिया था। इस गाने में सपना चौधरी के डांस को बेहद पसंद किया गया था। उनके इस गाने को यूट्यूब पर आज भी बार बार देखा जाता है और अबतक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं सपना

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने डांस विडियोज शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। उनके गानों की ही तरह साथ ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को मदहोश कर देती हैं।

हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया गाना

हरियाणवी गानों के साथ ही भोजपुरी गानों में भी सपना चौधरी अपना जलवा दिखाती हैं। उनका एक गाना रिलीज होता है तो दूसरा रिलीज होने की लाइन में लगा रहता है। हाल ही में सपना चौधरी का गाना "तुना तुना" रिलीज हुआ है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। यह एक हरियाणवी सॉन्ग है, जिसमें सपना के शानदार लटके-झटके देखने को मिल रहें हैं। सपना के इन्हीं लटकों झटकों पर फैंस तो फिदा हैं।

Tags:    

Similar News