एक्ट्रेस Anita Hassanandani ने छोड़ी एक्टिंग, इसलिए लिया इतना बड़ा फैसला

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो अब एक्टिंग छोड़ रही हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-06-12 07:21 GMT

 एक्ट्रेस Anita Hassanandani (Photo-Social Media)

मुंबई: फेमस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बिजी हैं। बेटे आरव के जन्म के बाद से मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वे इन दिनों अपना सारा समय आरव की देखभाल में बिताती हैं। अपनी बेहतरीन अभिनय से शो में जान डाल देने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अब आपको अपने हुनर का जलवा दिखाती हुईं नहीं मिलेंगी। एक्ट्रेस ने खुद को एक्टिंग की दुनिया से दूर ले जाने का फैसला किया है और अब वो पूरी तरह अपना परिवार संभालना चाहती हैं।

'नागिन (Naagin)', 'ये हैं मोहब्बतें (Yeh Hain Mohabbatein)' सीरियल की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बनी हैं और अपना सारा समय अपनी फैमली को दे रही हैं। अनीता हसनंदानी ने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद को छोटे और बड़े पर्दे दोनों से दूर करने का फैसला कर लिया है।

बेटे को देना चाहती हैं समय

फैंस का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। फिलहाल वे अपना सारा ध्यान बच्चे की देखभाल में लगाएंगी। अनीता ने कहा है कि मैंने पहले ही फैसला लिया था कि जब भी मेरा बेबी होगा तब मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगी। मैं हमेशा से एक मां बनने पर फोकस करना चाहती थी। मैं अपने बच्चे के साथ घर पर रहना चाहती हूं। सच कहूं तो इस समय काम मेरे दिमाग में सबसे आखिरी में आता है। मैं नहीं जानती मैं कब वापसी करुंगी।

 (Photo-Social Media)

2013 में की थी शादी

आपको बता दें अनीता (Anita Hassanandani) और रोहित रेड्डी (Rohit Reedy) साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों इसी साल फरवरी में माता-पिता बने हैं। अनीता ने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस अपने बेटे आरव के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं।

अनीता हसनंदानी टीवी की बड़ी अदाकारा हैं। वे कई शोज में काम कर चुकी हैं। अनीता को पिछली बार सीरियल नागिन में देखा गया। किसे पता था कि इसे उनका आखिरी शो माना जाएगा। उम्मीद है अनीता आरव के बड़े होने के बाद फिर से धमाकेदार कमबैक करें। बता दें कि टीवी की दुनिया में आने से पहले अनीता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 

Tags:    

Similar News