October Movie Release 2024: अक्टूबर के महीने में रिलीज होगीं ये धमाकेदार फिल्में

Upcoming Movie Release October 2024: आलिया भट्ट के जिगरा से लेकर राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो बाला वीडियो ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर होगी रिलीज

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-09-30 17:36 IST

Upcoming Bollywood Movies October 2024

October Movie Release 2024: अक्टूबर का महीना आ चुका है, फिल्मों और वेब-सीरीज के शौकिन लोगों को नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हैं। दशहरा के अवसर पर कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। जिनके ट्रेलर और टीजर सोशल मीडिया पर पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। ट्रेलर के बाद दर्शकों को फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है, चलिए जानते हैं अक्टूबर के महीने में दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी। 

अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली फिल्में ( Upcoming Bollywood Movies October 2024)-

आलिया भट्ट जिगरा मूवी रिलीज (Alia Bhatt Jigra Movie Release 2024)-

आलिया भट्ट वेदांग रैना की फिल्म जिगरा जिसमें आलिया भट्ट सत्या का किरदार निभा रही हैं। तो वहीं वेदांग आलिया भट्ट के भाई का किरदार निभा रही हैं। सत्या अपने भाई से बहुत प्यार करती है वो अपने भाई के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। तो वहीं सत्या का भाई साजिश का शिकार हो जाता है। जिसकी वजह से वो जेल चला जाता है, सत्या अपने भाई को जेल से बाहर निकालने के लिए हर एक नामुमकिन कोशिश करती है। जिगरा मूवी भाई-बहन के प्यार के रिश्ते पर आधारित है। Jigra Movie में Alia Bhatt का एक अलग रूप दर्शकों को देखने को मिला है। आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। 

राजुकमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो बाला वीडिया मूवी रिलीज (Rajkummar Rao Movie Vicky Vidya Ka Wo Wala Video Release 2024)-

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जिसका ट्रेलर काफी समय पहले ही रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में मलिका शेरावत भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म आपको पुराने समय में लेकर जाएगी। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। 

अनन्या पांडे की फिल्म कंट्रोल रिलीज (Ananya Panday Movie CTRL Release 2024)-

अनन्या पांडे की फिल्म कंट्रोल भी अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी। ये फिल्म साइबर क्राइम पर आधारित है, फिल्म Netflix पर 4 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। 

अरशद वारसी की फिल्म बंदा सिंह चौधरी रिलीज (Arsad Warsi Movie Bandaa Singh Chaudhary Release 2024)-

अरशद वारसी की फिल्म बंदा सिंह चौधरी फिल्म अक्टूबर के महीने में ही रिलीज होगी। 25 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Tags:    

Similar News