Valentine's Day week 2023: वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा देखी जाती है बॉलीवुड की ये 10 फिल्में, आप भी करें शार्टलिस्ट

Valentine’s Day week 2023 Bollywood Movies: फरवरी माह सबसे ज्यादा वेलेंटाइन वीक के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो वैलेंटाइन डे पर खूब देखी जाती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-01-29 02:02 GMT

Bollywood Movies (Image: Social Media)

2023 Valentine Day Bollywood Movies: फरवरी माह सबसे ज्यादा वेलेंटाइन वीक के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक कपल अपने पार्टनर को इंप्रेस और अपनी फीलिंग एक्सप्रेस करने का कई तरीका अपनाते हैं। इनमें से एक है साथ में रोमांटिक मूवी देखना। फिल्म इंडस्ट्री भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें वेलेंटाइन वीक पर देखना कपल पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे 10 फिल्में, जिन्हें वैलेंटाइन डे पर देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं:

वेलेंटाइन डे पर जरूर देखें बॉलीवुड की ये 10 फिल्में

शिद्दत (Shiddat)

साल 2021 में आई फिल्म शिद्दत में विक्की कौशल के भाई सन्नी कौशल और टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान नजर आईं। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई और इस मूवी के गाने भी काफी सुपरहिट हुई। आज भी कपल की पसंद यह फिल्म बनी हुई है। 

रॉकस्टार (Rockstar)

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रॉकस्टार एक बेहद ही खूबसूरत लव स्टोरी है। इस फिल्म जनार्दन नाम के एक सीधे-सादे लड़के की कहानी है जो दिल तुड़वाने के लिए कॉलेज की सबसे पॉपुलर लड़की हीर के पास जाते है और इस ड्रामे के बीच जनार्दन को उस समय हीर से मोहब्बत हो जाती है जब उनकी शादी किसी और से हो रही थी। तब जनार्दन एक पॉपुलर सिंगर बन जाते हैं। बाद में दोनों फिर नजदीक आते हैं। फिर जब जॉर्डन उर्फ जनार्दन को हीर की बीमारी अप्लास्टिक एनीमिया का पता चलता है तो दोनों कुछ आखिरी पल साथ बिताने लगते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी नजर आए थे और इस फिल्म के गाने को भी काफी पसंद किया जाता है।

आशिकी 2 (Aashiqui 2)

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म आशिकी 2 ने रातों रात इन दोनों ही कलाकार को पॉपुलैरिटी दिला दी थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक लोगों की जुबान पर चढ़ गया। आज भी कपल इस मूवी को देखना पसंद करते हैं।

वीर जारा (Veer Zara)

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और बेहद क्यूट एक्ट्रेस प्रीति जिंटा स्टारर वीर जारा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में दिखाए गए वीर और जारा की लव स्टोरी ने फैंस के दिल को छुआ। आज भी कपल की फेवरेट मूवी की लिस्ट में वीर जारा शामिल है।


हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच दिखाई गई एक कपल की लव स्टोरी ने सबको अपना दीवाना बना दिया। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए। शाहरुख, प्रीति के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी भी नजर आए। यश राज फिल्म्स की बेस्ट फिल्म में वीर जारा भी शुमार है।

मुझसे दोस्ती करोगे (Mujhse Dosti Karoge)

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और करीना कपूर स्टारर मूवी मुझसे दोस्ती करोगे काफी पसंद की गई। साल 2002 में आई यह फिल्म बड़े पर्दे पर भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन कपल को ये फिल्म काफी पसंद आई। 

इश्क विश्क (Ishq Vishq)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस अमृत राव और शहनाज स्टारर फिल्म इश्क विश्क आज भी कॉलेज गोइंग गर्ल्स और ब्वॉयज के बीच काफी पॉपुलर है। इस फिल्म में कॉलेज गर्ल और बॉय की लव स्टोरी दिखाई गई थी, जो फैंस को काफी पसंद आई। ज्यादातर कपल इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

कहो ना प्यार है (Kaho Na Pyar Hai)

ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर मूवी कहो ना प्यार है, आज भी उन रोमांटिक मूवी में शुमार है जिसे फैंस ज्यादा देखना पसंद करते हैं। रोहित के किरदार में ह्रितिक रोशन को आज भी खूब पसंद किया जाता है। अमीषा पटेल की खुबसूरती और मासूमियत की फैंस जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। इस मूवी की कहानी के साथ साथ गाने भी काफी मशहूर है।

अजब प्रेम की गजब कहानी (Ajab Prem ki Gajab Kahani)

रणबीर कपूर और खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी फैंस को खूब पसंद आई थी। साल 2009 में आई इस फिल्म ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा। आज भी इस फिल्म को फैंस देखना पसंद करते हैं।

जब वी मेट (Jab we Meet)

मैं अपनी फेवरेट हूं, यह डायलॉग इस फिल्म का फेमस डायलॉग है। ज्यादातर लड़कियां इस लाइन को बोलती भी नजर आती हैं। इस फिल्म में करीना कपूर गीत के रोल में नजर आई थीं तो वहीं शाहिद कपूर आदित्य के रोल में नजर आएं थें। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई। आज भी कपल इस फिल्म को देखना खूब पसंद करते हैं।


Tags:    

Similar News