Vedaa Release Date: जॉन अब्राहम देंगे अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को टक्कर

Vedaa John Abraham Movie Release Date: जॉन अब्राहम की फिल्म Vedaa जोकि पहले जुलाई के महीने में रिलीज होने वाली थी, अब उसकी रिलीज डेट बदल दी गई है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-06-07 16:53 IST

Vedaa Movie Release Date 

Vedaa Movie Update:: जॉन अब्राहम (John Abraham) की अपकमिंग फिल्म वेदा जो कि पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम व शरवरी (Sharvari) एक्शन में नजर आ रहे है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले महीने की जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा को लेकर अनाउंसमेंट की गई थी। जिसका पोस्टर भी जारी किया गया था। तो वहीं आज यानि 19 मार्च 2024 को फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज किया था। बाटला हाउस', 'कल हो ना हो' जैसी अन्य फिल्मे लिखने वाले निखिल आडवानी (Nikhil Advani) चार साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे है। इस बार वो जॉन अब्राहम व शरवरी के साथ फिल्म वेदा (Vedaa) लेकर आ रहे है। चलिए जानते हैं किस दिन रिलीज होगी जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा

जॉन अब्राहम की मूवी वेदा कब रिलीज होगी (Vedaa Movie Release Date)-

जॉन अब्राहम (Johan Abraham Vedaa) की फिल्म वेदा के लिए अभी दर्शकों को एक लंबा इंतजार करना होगा। बता दे कि  फिल्म वेदा (Vedaa Movie) 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का सामना अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 से हैं। यानि जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा 15 अगस्त 2024 (Vedaa Movie Release Date) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

जॉन अब्राहम वेदा मूवी की कहानी क्या है ?  (Vedaa Movie Story)-

वेदा फिल्म (Vedaa Movie) की शुरूआत शरवरी से होता है। जो विद्रोही बन सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे बढ़ती है। अपने हक के लिए लड़ाई में वेदा को कई मुश्किलों से लड़ना पड़ता है। इन सब परेशानियों का वेदा डटकर सामना करती है। वेदा (Vedaa Movie) में आगे दिखाया गया है कि एक धमाके बाद जॉन अब्राहम (John Abraham) की एंट्री होती है। और वो कहते हुए नजर आते है कि- मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है। जब दुश्मन पूछते है कि कौन हो तुम। तब जॉन खुद को उनका बाप बताते है। फिल्म में दिखाया गया है कि शरवरी व जॉन दुश्मनो का खात्मा फुल एक्शन में करते हुए नजर आते है। टीजर में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की भी झलक देखने को मिलती है।

वेदा फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा ( John Abraham Vedaa Trailer)-

अभी सिर्फ मेकर्स द्वारा वेदा फिल्म (Vedaa Movie) का टीजर व रिलीज डेट को लेकर सूचना दी गई है, ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसको लेकर किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद यही की जा रही है कि फिल्म वेदा का ट्रेलर जुलाई के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा। 

Tags:    

Similar News