OMG: इन टोटकों से बॉलीवुड स्टार्स चमकाते हैं अपनी किस्मत, जानकार आप हो जाएंगे हैरान

Update: 2016-09-14 09:52 GMT

लखनऊ: आजकल लोग हाथ में मोबाइल और लैपटॉप लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, आसमानों पर जाने की बात करते हैं, बिना किसी लॉजिक के किसी बात को मानने से इंकार करते हैं, लेकिन इन्ही लोगों के सामने सुबह घर से निकलते हुए अगर कोई बिल्ली रास्ता काट जाए, तो 5 मिनट के लिए वापस घर चले जाते हैं। सिर्फ इसलिए ताकि उनके साथ कुछ अशुभ न हो। अगर कोई छींक दे, तो कहते हैं कि क्या यार अब मेरा काम बिगड़ जाएगा। इतना पढ़ा-लिखा होने के बावजूद लोग आज भी अंधविश्वास पर यकीन करते हैं। छोटे-छोटे टोटके अपनाने से लोगों को लगता है कि उनके साथ बुरा नहीं होगा। लेकिन अगर आपसे कहें कि अंधविश्वास में आम लोग ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स भी विश्वास करते हैं, तो यह आपके लिए मानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन वह भी आपकी तरह ही टोटके मानते हैं। आइए बताते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स खुद को बुलंदियों पर रखने के लिए क्या-क्या टोटके अपनाते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या टोटका अपनाते हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार

अक्षय कुमार: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म देने वाले एक्टर अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले इंडिया से बाहर चले जाते हैं। उनका मानना है कि अगर वह इंडिया में रहे, तो उनकी फिल्मों को ख़ास फायदा नहीं होता है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या टोटका अपनाती हैं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी: अपने ठुमकों से यूपी से लेकर बिहार तक को लूट चुकी शिल्पा शेट्टी अंधविश्वास में काफी यकीन करती हैं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स टीम की मालकिन भी हैं। जब भी उनकी टीम का मैच होता है, तब-तब उनके हाथ में दो घड़ियां दिखती हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी टीम मैच जीत जाती है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या टोटका अपनाती हैं बिपाशा बसु

बिपाशा बसु: अक्सर आपने लोगों की दुकानों पर नींबू-मिर्ची लटका हुआ देखा होगा, लेकिन अगर आपको कभी बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिल्लो रानी बिपाशा बसु की कार में जाने का मौका मिलेगा, तो वहां भी आपको नींबू-मिर्ची लटका मिल जाएगा। उनका मानना है कि कार में नींबू-मिर्ची लटकाने से एक्सीडेंट की पॉसिबिलिटी काफी कम हो जाती है। बता दें कि बिपाशा ने हाल ही में करण सिंह ग्रोवर से शादी की है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या टोटका अपनाती हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर: बॉलीवुड के जाने-माने विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का टोटका काफी क्यूट सा है। उनका मानना है कि अगर उनके पापा शक्ति कपूर उनकी फिल्म को रिलीज होने से पहले देख देते हैं, तो वह फिल्म हिट हो जाती है। वह अपने पापा शक्ति कपूर को अपना लकी चार्म मानती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या टोटका अपनाती हैं जूही चावला

जूही चावला: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जूही चावला फिल्मों की दुनिया में इतना नाम कम चुकी हैं, लेकिन फिर भी उन्हें टोटकों में विश्वास है। वह आईपीएल की कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में शाहरुख़ खान की पार्टनर रह चुकी हैं। बता दें कि जब भी कभी उनकी टीम का मैच होता था, उससे पहले वह कभी इंटरव्यू नहीं देती थी। उनके हिसाब से ऐसा करने से उनकी टीम हार जाती।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या टोटका है ऋतिक रोशन का

ऋतिक रोशन: बॉलीवुड के सुपर डांसर और एक्टर ऋतिक रोशन तो अंधविश्वास को मानने में काफी आगे हैं। सभी जानते हैं कि ऋतिक रोशन के एक हाथ में 2 अंगूठे हैं। उनके पास काफी पैसा होने के बावजूद उन्होंने अपने हाथ का ऑपरेशन नहीं करवाया है क्योंकि उनका मानना है कि वह अंगूठा काफी लकी है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या टोटका अपनाते हैं महानायक अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में शायद ही कोई जानता होगा कि वह इंडिया के मैच को कभी भी पूरा एक साथ नहीं देखते हैं। उन्हें लगता है कि जब भी वह मैच पूरा एकसाथ देखते हैं, तब इंडिया हार जाती है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या टोटका अपनाते हैं आर माधवन

आर माधवन: तनु वेड्स मनु जैसी हिट देने वाले आर माधवन की ज्यादातर फिल्मों में एयरपोर्ट सीन्स दिखाई देते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि माधवन अपनी फिल्मों में एयरपोर्ट सीन्स को लकी मानते हैं।

 

 

 

Tags:    

Similar News