DOCTORS DAY: हनी सिंह ने अपने डॉक्टर्स का किया स्पेशल थैंक्स

Update: 2016-07-01 05:47 GMT

मुंबई: बॉलीवुड में अपने रैप सांग्स से सबको दीवाना बनाने वाले यो यो हनी सिंह ने डॉक्टर्स को दिल से थैंक यू कहा है। उनका कहना है कि वह अपने डॉक्टर्स की टीम की हेल्प से ही बिपोलर डिसऑर्डर से निजात पाए हैं। उनकी वजह से वह इस बीमारी से लड़ पाए हैं।

क्या है पूरा मामला

-बता दें कि रैपर हनी सिंह पिछले कुछ समय से बिपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे।

-ऐसे कठिन समय में उनके डॉक्टर्स ने उनपर लगातार नजर रखी।

-डॉक्टर्स ने लगातार उनका ख्याल रखा।

-बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते वह सिंगिंग से दूर थे।

क्या कहना है हनी सिंह का

-हनी सिंह कहते हैं कि बीमारी का यह टाइम उनके लिए काफी बुरा टाइम था।

-पर उनके डॉक्टर्स ने उन्हें लड़ने का बहुत बड़ा हौसला दिया।

-इसके लिए वह हमेशा अपने डॉक्टर्स के आभारी रहेंगे।

 

Tags:    

Similar News