Zaheer Iqbal Relationships: सोनाक्षी सिंहा से पहले जहिर इकबाल इन लड़कियों को कर चुके हैं डेट

Sonakshi Sinha Husband Zaheer Iqbal Relationships: सोनाक्षी सिंहा की शादी जहिर इकबाल से होने जा रही हैं, चलिए जानते हैं सोनाक्षी से पहले किन एक्ट्रेस को कर चुके हैं, डेट

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-06-11 09:16 GMT

Zaheer Iqbal Relationships: शत्रुघन सिंहा (Sonakshi Sinha) की लाडली सोनाक्षी सिंहा अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड जहिर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग 22 जून 2024 को मुंबई में सात फेरे लेंगी। ये दोनों अक्सर एक साथ पार्टी और फंक्शन में नजर आते थे। लेकिन कभी इन दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया था। लेकिन दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को जन्मदिन पर प्यार भरे विशेस करते थे। लेकिन अब जाकर दोनों के शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि सोनाक्षी सिंहा से पहले जहिर इकबाल इन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। 

सोनाक्षी से पहले जहिर इकबाल ने इन एक्ट्रेस को किया डेट ( Sonakshi Sinha Husband Zaheer Iqbal Relationships In Hindi)-

जहिर इकबाल और सोनाक्षी सिंहा की शादी (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage) होने जा रही है। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सोनाक्षी सिंहा से पहले जहिर इकबाल ने किन एक्ट्रेसस को डेट किया है। खबरों कि मानें तो जहीर इकबाल का नाम 2014 में रिलीज हुई फिल्म हम दीवाना दिल फेम दीक्षा सेठ के साथ जुड़ चुका है। और कहा गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। इनके अलावा सना सईद के साथ भी इनका नाम जुड़ चुका है। 2018 में इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स कि मानें तो दोनों की मुलाकात एक दोस्त के यहाँ पार्टी में हुई थी। इसके बाद जहीर ने प्यार का इजहार करते हुए इंस्टाग्राम पर I Love You भी लिखा था। और सना की फोटो भी साझा की थी। ठीक इसी तरह Zaheer Iqbal ने सोनाक्षी सिंहा के लिए भी किया था। 

सोनाक्षी सिंहा जहिर इकबाल की शादी कब हैं (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Date)-

मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो सोनाक्षी सिंहा और जहिर इकबाल का निकाह 23 जून 2024 को मुंबई में हैं। जहाँ पर सोनाक्षी सिंहा और जहिर इकबाल के परिवार वाले व करीबियों के अलावा उनके करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। 

Tags:    

Similar News