Feet Swelling Reason: पैरों में रहती है सूजन तो हो जाएं सतर्क, इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

Swelling Legs: पैरों में सूजन कई गंभीर बीमारियों की वजह से हो सकताा है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में, जिनमें पैर सूज जाते हैं।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-22 08:40 IST

Feet Swelling Reason (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Pairon Mein Sujan Aane Ki Wajah: अक्सर जब हम बहुत देर तक चलते-चलते थक जाते हैं या फिर लंबे समय तक खड़े रहते हैं तो पैरों में सूजन हो जाती है, जो कि बेहद आम है। सिंकाई करने से इसमें आराम मिलता है और धीरे-धीरे ये सूजन चली भी जाती है। इसके अलावा कोई चोट या प्रेग्नेंसी के दौरान भी पैर में सूजन हो जाती है। लेकिन अगर आपके पैर अक्सर सूजे हुए रहते हैं तो ये किसी गंभीर बीमारी की ओर भी इशारा हो सकता है।

जी हां, पैरों में सूजन कई गंभीर बीमारियों के लक्षणों में से एक होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से आपके पैर सूज सकते हैं।

पैर सूजना किन बीमारियों का संकेत है?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय मूल के अमेरिकी जठरांत्र चिकित्सक सौरभ सेठी (Gastroenterologist Saurabh Sethi) एक मशहूर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और वीडियो शेयर कर अक्सर अलग-अलग बीमारियों के बढ़ते खतरे और उनके इलाज के बारे में अपने यूजर्स को जागरुक करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन बीमारियों के बारे में जानकारी दी है, जिनके चलते पैरों में सूजन हो सकती है। ये कुछ इस प्रकार हैं:-

1- हार्ट फेलियर (Heart Failure)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपके पैरों की सूजन हार्ट फेलियर का संकेत हो सकती है। जी हां, डॉक्टर के मुताबिक, दिल की विफलता के कारण पैरों में सूजन हो सकती है। चूँकि आपका हार्ट ब्लड को प्रभावी ढंग से पंप करने के लिए संघर्ष करता है।

2- लीवर डिजीज (Liver Disease)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा यह लीवर संबंधित रोगों की ओर भी इशारा हो सकता है। अक्सर भारी शराब के सेवन से शरीर में प्रोटीन प्रभावित होकर सूजन हो जाती है।

3- किडनी डिजीज (Kidney Disease)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गुर्दे की बीमारी भी इन प्रोटीनों को कम कर देती है, और सूजन में योगदान देती है।

4- ब्लड क्लॉट (Blood Clot)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ऐसा ब्लड क्लॉट की वजह से भी हो सकता है, क्योंकि खून के थक्के जैसी समस्याएं रक्त प्रवाह में बाधा डाल सकती हैं और इससे पैरों में सूजन आ सकती है।

5- वेनस इनसफीशिएंसी (Venous insufficiency)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ऐसा तब भी होताा है, जब नसें हृदय में रक्त लौटाने के लिए संघर्ष करती हैं, यह एक आम कारण है, खासकर उन लोगों में जो गतिहीन आदतें रखते हैं या जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है। इस वजह से पैरों में सूजन, दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

डॉक्टर ने इन संकेतों को इग्नोर न करने की सलाह दी है और अगर आपके पैरों में अक्सर सूजन बनी रहती है तो अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।

Full View

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सत्यता, सटीकता या असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News