Health Tips: छाछ या दही? जानिए प्रेग्नेंट औरतों के लिए क्या होता है सबसे अच्छा

Health Care Tips During Pregnancy: इस गर्मी से निपटने के लिए आज हम प्रेग्नेंट महिलाओं को एक जबरदस्त जानकारी देने वाले हैं|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-05-24 07:00 GMT

Butter Milk or Curd (Photo- Social Media)

Health Care Tips During Pregnancy: मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। मां बनने की अपनी इस खास जर्नी को महिलाएं जीवनभर अपनी यादों में संजोए रखती हैं। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, खासतौर पर वे क्या खाएं या क्या नहीं! क्योंकि बड़े बुजुर्ग कुछ अलग सलाह देते हैं और डॉक्टर कुछ और सलाह देते हैं। मई का महीना चल रहा है और गर्मी बहुत भयंकर पड़ रही है, इस गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंसी महिलाओं को बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि लापरवाही बरतना खतरे से खाली नहीं होगा। इस गर्मी से निपटने के लिए आज हम प्रेग्नेंट महिलाओं को एक जबरदस्त जानकारी देने वाले हैं, आइए देखें।

छाछ या दही किसका सेवन करना चाहिए (Butter Milk or Curd)

गर्मी से बचने के लिए जरूरी है कि प्रेग्नेंट महिलाएं खूब पानी पिएं साथ ही उन फलों या चीजों का सेवन करें जो बॉडी को हाइड्रेटेड रखतीं हैं। गर्मी के दिनों में दही का सेवन करना बहुत अच्छा होता है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं की बात करें तो उनके मन में ये सवाल जरूर आता है कि इस फेज में दही या फिर छाछ दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? कई एक्सपर्ट द्वारा यह बताया गया है कि गर्मी के समय प्रेग्नेंट औरतों को दही की जगह छाछ का सेवन करना चाहिए, ये ज्यादा इफेक्टिव होता है, क्योंकि गर्भवती महिलाओं को तीखा, चटपटा व मसालेदार खाना खाने की बहुत अधिक क्रेविंग्स होती है, और मसालेदार खाना खाने के बाद गैस की समस्या भी होने का डर रहता है, इस वजह से जरूरी है कि प्रेग्नेंट औरतों को अपनी डाइट में छाछ जरूर शामिल कर लेना चाहिए।


प्रेग्नेंसी में छाछ पीने के फायदे (Benefits Of Butter Milk During Pregnancy)

प्रेग्नेंसी के दौरान छाछ पीने के अनेकों फायदे हैं, जैसे कि छाछ में कैल्शियम होता है, जिससे आपकी और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की हड्डियां मजबूत होंगी। छाछ में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो डाइजेशन को सुधारते हैं, इससे एसिडिटी की समस्या भी नहीं होगी। इस वजह से प्रेग्नेंसी के दिनों में छाछ जरूर पीना चाहिए, यदि छाछ में थोड़ा सा जीरा पाउडर मिलाकर पिया जाए तो यह आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है। छाछ पीने से बीपी भी कंट्रोल में रहता है।

Tags:    

Similar News