आजम खान की रिहाई पर फिर फंसा पेंच? ED ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, आज शाम आ बाहर सकते हैं SP नेता
Azam Khan Bail: आजम खान की जेल से रिहाई रोकने के लिए ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। ईडी आज ही सुनवाई चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कल की तारीख तय की। ऐसे में आज शाम आजम खान की रिहाई की उम्मीद जताई जा रही है।
Image Source- Social Media
Azam Khan Bail: समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान की जेल से रिहाई का रास्ता रोकने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ईडी की टीम ने आजम खान की रिहाई से जुड़े मामले में जल्द सुनवाई की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने आज ही सुनवाई करने से इनकार कर दिया और मामले की सुनवाई के लिए कल की तारीख तय की है। ऐसे में माना जा रहा है कि आजम खान आज शाम जेल से बाहर आ सकते हैं।
आज ही सुनवाई चाहती थी ईडी
आजम खान की रिहाई को रोकने के लिए ईडी ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है। ईडी की ओर से आज ही मामले पर सुनवाई करने की मांग की गई थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए कल का दिन तय किया है।
हाईकोर्ट से मिली थी अंतरिम जमानत
दरअसल, मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने आजम खान को अंतरिम जमानत (Interim Bail) दे दी थी। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ होता नजर आ रहा था। लेकिन अब ईडी के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से मामले में नया मोड़ आ गया है।
आज शाम जेल से बाहर आ सकते हैं आजम खान
सुप्रीम कोर्ट में ईडी की याचिका पर आज सुनवाई नहीं होने के बाद माना जा रहा है कि आजम खान की आज शाम तक जेल से रिहाई हो सकती है। हालांकि, इस मामले में आगे की स्थिति सुप्रीम कोर्ट में कल होने वाली सुनवाई के बाद साफ होगी। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ईडी की याचिका पर शीर्ष अदालत क्या रुख अपनाती है।