दिल्ली में बड़ा अलर्ट! आज शाम 6:30 बजे बंद होगा कनॉट प्लेस, NDMC-NDTA ने जारी की एडवाइजरी

Connaught Place Closed: दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुरक्षा कारणों से आज शाम 6:30 बजे तक बाजार और प्रतिष्ठान बंद करने की सलाह जारी की गई है। NDMC और NDTA की एडवाइजरी के बीच NEET परीक्षा को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Update:2026-07-23 15:50 IST

Delhi Connaught Place Closed: राजधानी दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस (CP) गुरुवार, 23 जुलाई 2026 की शाम को वक्त से पहले ही पूरी तरह थम जाएगा। नीट (NEET UG) परीक्षा धांधली और पेपर लीक को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का आंदोलन अब मध्य दिल्ली में गंभीर रूप ले चुका है। बढ़ते जनाक्रोश और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए 'न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन' (NDTA) ने सीपी के सभी दुकानदारों, दफ्तरों और रेस्टोरेंट मालिकों को आज शाम 6:30 बजे तक अपना कामकाज पूरी तरह समेटने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

NDMC और NDTA की दुकानदारों से अपील

एनडीएमसी (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन से मिले टेलीफोनिक निर्देशों के बाद NDTA ने एक आधिकारिक परामर्श जारी किया है। एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कि लुटियंस जोन में बनी बेहद नाजुक और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यह फैसला सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। व्यापारी संगठन ने सभी शोरूम और प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय घटना, संपत्ति के नुकसान या जनहानि से बचने के लिए शाम 6:30 बजे तक दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

CJP ने ठुकराया सरकार की बातचीत का प्रस्ताव

बीते कई दिनों से मध्य दिल्ली की सड़कें विरोध प्रदर्शनों और पुलिसिया घेराबंदी के चलते पूरी तरह बेपटरी हो चुकी हैं। CJP के बैनर तले जुटे प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों के निपटारे के लिए 'फास्ट-ट्रैक कोर्ट' बनाने के बड़े ऐलान के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के साथ वार्ता शुरू करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। छात्रों का कहना है कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होती, आंदोलन पीछे नहीं हटेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी विपक्ष को नसीहत

दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा है कि उनकी हर चिंता पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नीट परीक्षा की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाले, पेपर खरीदने-बेचने और लीक करने वाले सभी गुनहगारों को बहुत जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। वित्त मंत्री ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे इस संवेदनशील मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहे हैं और संसद में निष्पक्ष चर्चा से भाग रहे हैं। उन्होंने अपील की कि विपक्ष को सड़कों पर हंगामा खड़ा करने के बजाय संसद के पटल पर आकर इस विषय पर सार्थक और विस्तृत बहस में भाग लेना चाहिए।

Tags:    

Similar News