क्रिकेटर मोहम्मद शमी की जान को खतरा, मिली धमकी, जांच शुरू
Mohammed Shami Death Threats: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है।
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी
Cricketer Mohammed Shami Death Threats: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए क्रिकेटर को भेजी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद शमी की मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया है। धमकी भेजने वाले का नाम राजपूत सिंदर बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
अमरोहा क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद शमी ने धमकी भरे मेल की जानकारी अपने बड़े भाई हसीब अहमद को दी थी। उन्होंने एसपी अमित कुमार आनंद को इस बारे में लिखित जानकारी दी। इसके बाद अमरोहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अमरोहा क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद टीम (SRH) से जुड़े हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 खेल रहेहैं।