Delhi Fire Today: भीषण आग ग्रेटर कैलाश स्थित फीनिक्स अस्पताल में, मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद

Delhi Fire Today: आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। अभी तक किसी के घायल अथवा हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।;

Written By :  Krishna Chaudhary
facebook icontwitter icon
Update:2022-12-17 10:07 IST
Mau fire

मऊ में आग लगने की बड़ी घटना (photo: social media )

  • whatsapp icon

Delhi Fire: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 स्थित फीनिक्स अस्पताल में भीषण आग लग लग गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। अभी तक किसी के घायल अथवा हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली फायर सर्विस की ओर से जारी ताजा बयान के मुताबिक, आग पर कंट्रोल पा लिया गया है। विभाग की ओर से घटना में किसी के हताहत अथवा घायल होने की सूचना दी गई है। अग्निशमन विभाग को सुबह 9 बजे के करीब फीनिक्स अस्पताल में आग लगने की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद घटनास्थल की ओर दमकल की 5 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। डेढ़ घंटे के अंदर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

अस्पताल के मरीज सुरक्षित

आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी थी। आग की लपटें अस्पताल के भवन के अन्य फ्लोर तक पहुंचती, इससे पहले उसपर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान अस्पताल में काफी मरीज थे। धुंआ अधिक भर जाने के कारण मरीजों को परेशानी भी हुई। बेसमेंट में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को फौरन सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। घटना में फिलहाल किसी मरीज को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, हादसे की वजह के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है। संभवतः इसके पीछ शॉट सर्किट वजह हो सकती है। लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है।

बता दें कि इस साल जून में दिल्ली के रोहिणी विहार इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल (ब्रह्म शक्ति अस्पताल) में सुबह 5 आग लग गई थी। आग पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियों की मदद से काबू पा गया था। इस घटना में आईसीयू में भर्ती एक 64 वर्षीय मरीज की मौत हो गई थी, वे वेंटिलेटर पर थे। वहीं, एक डॉक्टर ने जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिसके कारण वो चोटिल हो गए थे। 

Tags:    

Similar News