Delhi: JNU छात्रा से छेड़छाड़ पर मचा बवाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

Delhi JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में घटित हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वसंतकुंज थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Written By :  Rajat Verma
Update: 2022-05-29 11:19 GMT

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय। (Social Media)

Delhi: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में घटित हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वसंतकुंज थाने (Vasantkunj Police Station) में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन (university administration) ने भी छेड़छाड़ की पीड़ित छात्रा को निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की बात कही है, साथ ही अन्य विश्वविद्यालय अधिकारियों ने ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी ना मिलने की बात कही है।

हालांकि, पीड़िता के आरोपों पर वसंतकुंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आपको बता दें कि छेड़छाड़ का आरोपी शख्स ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) का कार्यकर्ता है, जिसे वामपंथी छात्र संगठन भी कहा जाता है।

महिला का यौन उत्पीड़न का आरोप

अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) के एक कार्यकर्ता पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर (Jawaharlal Nehru University Campus) के अंदर एक महिला का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बताया गया है कि-"आरोपी ने बिना सहमति के छात्रा को गलत तरीके से छूकर और पीछे से जबरदस्ती पकड़कर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है।"इस आरोप के चलते छात्र संगठन AISA ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसी के साथ छात्र संगठन AISA ने मामले में अंतिम कार्यवाही और सच सामने आने तक आरोपी शख्स को संगठन से जुड़ी किसी भी तरह की गतिविधि में भाग लेने से रोक दिया गया है। जेएनयू कैम्पस (JNU Campus) में घटित हुई इस शर्मनाक छेड़छाड़ की घटना को लेकर एबीवीपी द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन दर्ज करने के साथ ही आरोपी AISA कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इस सम्बंध में जेएनयू कैंपस के भीतर विरोध प्रदर्शन भी निकाला गया। आपको बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर (Jawaharlal Nehru University Campus) में बीते कुछ दिनों के अंदर ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं जिससे चलते जेएनयू की प्रतिष्ठा को भारी क्षति पहुंची है। 

Tags:    

Similar News