Deepika Nagar Death: दीपिका नागर डेथ केस में चौंकाने वाला खुलासा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का सच जान कांप जाएगी रूह
Deepika Nagar Death: ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों के कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
Deepika Nagar Death
Deepika Nagar Death: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों ने इस घटना को दहेज हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच जारी है, वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुए खुलासों ने पूरे केस को और भी गंभीर बना दिया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मिले गंभीर चोटों के निशान
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका के शरीर पर कई जगह गंभीर बाहरी चोटों के निशान पाए गए हैं, जो किसी हिंसक हमले की ओर इशारा करते हैं। रिपोर्ट में दाहिने चेहरे पर लगभग 12 सेंटीमीटर लंबी सूजन दर्ज की गई है। इसके अलावा बाएं हाथ, बाईं कोहनी और अन्य हिस्सों पर भी गहरी चोटें पाई गई हैं।
रिपोर्ट (Deepika Nagar Postmortem Report) में दाहिनी जांघ पर लगभग 38 सेंटीमीटर लंबा गहरा नीला दबाव चिन्ह दर्ज किया गया है, जबकि बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव पाया गया। शरीर के निचले हिस्से, कमर और पेट पर भी चोटों के निशान मिले हैं। दाहिने इलियक क्रेस्ट के ऊपर बड़ा गोलाकार कंट्यूजन और हाथों के चारों ओर दबाव के निशान भी पाए गए हैं। इसके अलावा पोस्टमॉर्टम के दौरान बाएं कान से रक्तस्राव, सीने और पेट के बाएं हिस्से पर घर्षण और दबाव के गहरे निशान भी दर्ज किए गए हैं। ये सभी चोटें मिलकर एक गंभीर हिंसक घटना की ओर संकेत करती हैं।
अंदरूनी चोटों ने बढ़ाई जांच की गंभीरता
रिपोर्ट (Deepika Nagar Death Case) में यह भी सामने आया है कि मृतका के मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर हेमेटोमा (रक्त का थक्का) पाया गया है, जो गंभीर सिर पर चोट लगने का संकेत देता है। इसके साथ ही तिल्ली फटी हुई मिली है और बाईं किडनी असामान्य स्थिति में पाई गई है। शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी रक्तस्राव की पुष्टि भी हुई है। वहीं, हृदय के चैम्बर खाली पाए गए हैं, जो मृत्यु के समय शरीर की स्थिति को और जटिल बनाते हैं। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि बाहरी और आंतरिक दोनों प्रकार की चोटें किसी भारी आघात या गंभीर हिंसा का परिणाम हो सकती हैं।
विषाक्त पदार्थों की जांच के लिए भेजा गया विसरा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतका का विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं किसी जहरीले पदार्थ का सेवन तो नहीं कराया गया था।
परिजनों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप
दीपिका (Deepika Nagar Death News) की मां सरोज नागर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें रात करीब एक बजे सूचना दी गई थी कि उनकी बेटी छत से गिर गई है। हालांकि, परिवार को यह स्पष्ट नहीं बताया गया कि घटना कैसे हुई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष पिछले आठ महीनों से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।