शादीशुदा के साथ लिव-इन में रह रही थी बेटी, गुस्साए पिता-चाचा ने NEET का रिजल्ट आने से पहले ही उतारा मौत के घाट

Honor Killing: गुजरात में एक 18 साल की छात्रा को उसके पिता और चाचा ने गला घोंटकर मार डाला। मौत के बाद पता चला कि उसने NEET एग्जाम पास कर लिया।

Update:2025-08-14 12:07 IST

 Gujarat honor killing

Honor Killing: गुजरात से एक ऐसी हत्या का मामला सामने आया है जिसे जानकर आप चौंक जायेंगे। यहां के बनासकांठा की एक 18 साल की लड़की ने मेडिकल ऐंट्रेंस टेस्ट NEET एग्जाम पास किया पर परिणाम आने से पहले ही उसके पिता और चाचा ने मिलकर अपनी बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है पिता और चाचा बेटी के लिव-इन में रहने के कारण उससे नाराज थे। उनकी ये नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने लड़की बेहोश करके उसका गला दबा के मौत के घाट उतार दिया। लड़की ने NEET का एग्जाम दिया था पर उसके निधन के बाद नीट का परिणाम आया तो पता चला कि उसने ये एग्जाम पास कर लिया है। इस घटना में पुलिस ने हत्या के मामले में तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी रिश्तेदार अब भी फरार है। जानकारी के अनुसार, 18 साल की लड़की ऑल इंडिया मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए पालमपुर आई थी, जिस दौरान वह एक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

पुलिस ने दी जानकारी

थराद पुलिस ने छात्रा के लिव-इन पार्टनर हरेश चौधरी की शिकायत के आधार पर छात्रा के पिता सेंधाभाई पटेल और चाचा शिवरामभाई पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने शिवरामभाई को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के लिव-इन पार्टनर हरेश चौधरी ने आरोप लगायाकि रिश्तेदारों ने छात्रा की हत्या की है क्योंकि वे उनके रिश्ते के खिलाफ थे और उसकी शादी किसी और से कराना चाहते थे। असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुमन नाला ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा बनासकंठा जिले की रहने वाली थी। 24 जुलाई को मूल गांव में छात्रा की हत्या कर दी गई थी। लड़की की हत्या का आरोप उसके पिता और उसके दो चाचा पर लगा है।

शादीशुदा और एक बच्चे के पिता के साथ लिव-इन में रह रही थी लड़की

इस मामले में दर्ज की गई FIR के अनुसार, लड़की जिस आदमी के साथ लिव-इन में थी वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुमन नाला ने बताया कि यह अभी भी साफ नहीं हुआ है कि हरेश ने लड़की से अपने शादीशुदा होने की बात छुपाई थी या नहीं। मई में हरेश और लड़की दोनों अहमदाबाद भाग गए थे, जहां उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप के लिए एक फॉर्मल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद वे मध्य प्रदेश और राजस्थान भी गए।

ऐसे की हत्या

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 24 जून की रात जब लड़की थराद में शिवरामभाई के घर पर थी, तो वहां उसे नींद की गोलियां दूध में मिलाकर पिलाई गईं, जब वह बेहोश हुई तो उसके पिता और चाचा ने उसका गला घोंट दिया और अगली सुबह अपराध छुपाने के लिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Tags:    

Similar News