कांगो में भारतीयों पर हमले, दिल्ली में नागरिक की हत्या पर भड़के लोग

Update: 2016-05-26 23:15 GMT

नई दिल्लीः कांगो के एक नागरिक मसुंदा किटाडा ओलिवर की बीते हफ्ते दिल्ली में हत्या के बाद अफ्रीकी देश में भारतीयों पर हमले हो रहे हैं। वहां भारतीयों की कई दुकानों को जला दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने गुरुवार को बताया कि हमले में कई भारतीय घायल हुए हैं। कांगो की सरकार से मोदी सरकार संपर्क में है।

भारत ने की हमलों की निंदा

-भारत ने ओलिवर की हत्या और कांगो में भारतीयों पर हमलों की निंदा की है।

-मोदी सरकार ने कहा है कि कांगो से भारत के रिश्ते काफी पुराने हैं।

-भारत में अफ्रीकी देशों के छात्रों को सुरक्षा देने का एलान भी सरकार ने किया है।

अफ्रीकी देशों ने नाराजगी जताई थी

-ओलिवर की हत्या के मामले को लेकर अफ्रीकी देशों ने भारत सरकार से विरोध जताया था।

-विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को चिट्ठी के जरिए डर और असुरक्षा की भावना के बारे में बताया था।

-सुरक्षा पुख्ता करने पर ही नए छात्रों को भेजने की बात कही थी।

-अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की थी।

-‘अफ्रीका डे’ के बहिष्कार की धमकी भी वहां के राजदूतों ने दी थी।

20 मई को हुई थी ओलिवर की हत्या

-बीते शुक्रवार की रात दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में ओलिवर की पीट-पीटकर हत्या की गई थी।

-पुलिस के मुताबिक, ‘ओलिवर ऑटो ले रहा था और तीन लोग भी उसी ऑटो में जाना चाहते थे।

-इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद तीनों ने पत्थरों से ओलिवर को मारा।

-ओलिवर दिल्ली से ही विदेशी भाषा का कोर्स कर रहा था। उसका एक हमलावर गिरफ्तार किया गया है।

Tags:    

Similar News