"बस एक लाइन का जवाब!" ट्रंप के 'नरक' वाले पोस्ट पर भारत सरकार ने कर दी बोलती बंद, पूरी दुनिया में खलबली
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और चीन को 'नरक का द्वार' बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को लेकर की गई एक विवादित पोस्ट पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं और फिलहाल इससे अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता।
यह प्रतिक्रिया ट्रंप द्वारा एक पोस्ट रीशेयर किए जाने के बाद आई, जिसमें भारत और चीन को “नरक के द्वार” जैसा आपत्तिजनक शब्द बताया गया था। ट्रंप ने यह वीडियो अमेरिकी पॉडकॉस्टर माइकल सेवेज की टिप्पणी के साथ साझा की थी, जिसमें अमेरिका की जन्मजात नागरिकता नीति पर सवाल उठाए गए थे।
वीडियो में सेवेज ने दावा किया कि भारत और चीन जैसे देशों से आने वाले लोग अमेरिका में बच्चों के जन्म के जरिए नागरिकता हासिल करते हैं और फिर अपने परिवार को भी वहां बुला लेते हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया की आलोचना करते हुए इन देशों के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया।
सेवेज ने यह भी आरोप लगाया कि एशियाई देशों से आने वाले प्रवासी अमेरिका में स्थानीय लोगों की नौकरियों पर असर डाल रहे हैं और अमेरिकी समाज को बदल रहे हैं। उन्होंने अप्रवासियों को लेकर कई सख्त और विवादित टिप्पणियां कीं।
अमेरिका में भारतीय और चीनी समुदाय को लेकर इस तरह की टिप्पणियों और नस्लीय बहसों में हाल के समय में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार ये प्रवासी अपनी मेहनत और योगदान से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, ट्रंप प्रशासन के दौरान जन्मजात नागरिकता के नियम को चुनौती देने की कोशिश भी की गई थी, जो अभी अदालत में विचाराधीन है।