Mukesh Ambani: केदारनाथ-बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, 2 घंटे में किए दर्शन; दान कर आए करोड़ों रुपये

Mukesh Ambani Kedarnath Badrinath Visit 2026: हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा की और दोनों मंदिरों के विकास के लिए कुल 10 करोड़ रुपये का दान दिया।

Update:2026-06-16 07:00 IST

Mukesh Ambani Kedarnath Badrinath Visit 2026

Mukesh Ambani Kedarnath Badrinath Visit 2026: देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर अपनी धार्मिक आस्था को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। सोमवार को उन्होंने उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने न केवल पूजा-अर्चना की, बल्कि दोनों धामों की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों के लिए कुल 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया। उनकी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा हो रही है।

बाबा केदार के दरबार में पहुंचे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और विधिवत जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय बिताया और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। सबसे खास बात यह रही कि इस यात्रा में उनके साथ परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। वे अकेले ही भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे। केदारनाथ मंदिर परिसर से उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।

बद्रीनाथ धाम में भी की विशेष पूजा

केदारनाथ दर्शन के बाद मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। सामने आए वीडियो में वे आरती के दौरान भक्तिभाव से भगवान की पूजा करते नजर आए। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अंबानी की सादगी और धार्मिक आस्था की सराहना की। बद्रीनाथ धाम में उनका कार्यक्रम संक्षिप्त रहा, लेकिन उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की।

दो घंटे में पूरी हुई यात्रा

जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी की यह धार्मिक यात्रा काफी तेज और व्यवस्थित रही। सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद उन्होंने दोनों धामों के दर्शन महज दो घंटे के भीतर पूरे कर लिए। बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम में उन्होंने करीब 20 मिनट का समय बिताया, जबकि केदारनाथ में भी पूजा और दर्शन के बाद वे जल्द ही वापस लौट गए।

मंदिर समिति को दिया इतने करोड़ रुपये का दान

इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण उनका दान रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये है और केदारनाथ धाम के लिए भी 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इस तरह उन्होंने कुल 10 करोड़ रुपये का दान मंदिर समिति को सीसौंपा। यह राशि मंदिरों के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक महत्व व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में उपयोग की जा सकती है। उत्तराखंड के चारधामों के लिए यह अब तक के बड़े निजी दानों में से एक माना जा रहा है।

धार्मिक आस्था के लिए जाने जाते हैं अंबानी परिवार

अंबानी परिवार लंबे समय से अपनी धार्मिक गतिविधियों और मंदिरों में श्रद्धा के लिए जाना जाता है। चाहे मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर हो, गुजरात का सोमनाथ मंदिर या फिर देश के अन्य प्रमुख तीर्थ स्थल, अंबानी परिवार के सदस्य अक्सर पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं। हाल के वर्षों में मुकेश अंबानी और उनका परिवार कई बड़े धार्मिक आयोजनों में भी शामिल हुआ है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले भी परिवार ने देश के कई प्रमुख मंदिरों में जाकर पूजा की थी।

चारधाम यात्रा का बढ़ता महत्व

उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में गिने जाते हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 2013 की आपदा के बाद दोनों धामों में बड़े स्तर पर पुनर्निर्माण और विकास कार्य हुए हैं, जिसके चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुकेश अंबानी की यह यात्रा न केवल उनकी व्यक्तिगत आस्था को दर्शाती है, बल्कि चारधाम के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं के बढ़ते विश्वास और महत्व को भी रेखांकित करती है। 10 करोड़ रुपये के दान के साथ उनकी यह यात्रा धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से चर्चा का विषय बन गई है।

Tags:    

Similar News