मुंबई: कातिल ने बेरहमी से मॉडल को उतारा मौत के घाट, सूटकेस में बंद थी लाश

Update: 2018-10-16 07:33 GMT

मुंबई: मायानगरी मुंबई में तब हड़कंप मच गया जब एक मॉडल के मर्डर का मामला सामने आया। बता दें, कातिल ने मॉडल की हत्या कर उसका शव सूटकेस में बंद कर झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कातिल की उम्र 19 से 20 साल बताई है। पुलिस ने ये भी बताया कि कातिल हैदराबाद का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: लाश को ठिकाने लगाने की जुगत देख रहे थे सुसराल वाले, पहुंची पुलिस तो गड़बड़ हो गया खेल

वहीं, मॉडल मानसी दीक्षित 20 साल की थी। वह राजस्थान से मुंबई सिल्वर स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ने का सपना लेकर आई थी। कातिल ने मानसी का बेहरमी से कत्ल किया है। पुलिस का मानना है कि कातिल मानसी का करीबी दोस्त है। कातिल का नाम मुजम्मिल सैय्यद है।

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी का 70वां बर्थडे आज, यहां 8 पॉइंट्स में जानें रोचक बातें

उसने अपने जुर्म को छिपाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसकी एक गलती ने उसे बेनकाब कर दिया। हालांकि, अभी तक ये बात सामने नहीं आ पाई है कि उसने मानसी का क़त्ल क्यों किया। पुलिस ने बताया कि मुजम्मिल सैय्यद हैदराबाद से कुछ दिन पहले ही मुंबई आया था।

Tags:    

Similar News