"द मूवर, द शेकर!" ट्रंप का मोदी को आधी रात फोन, क्या भारत-अमेरिका के बीच होने वाली है सदी की सबसे बड़ी डील?

PM Modi Donald Trump Call 2026: फोन क्यों किया? अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के 'Stay Tuned' वाले पोस्ट ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। क्या भारत और अमेरिका के बीच सदी की सबसे बड़ी ट्रेड डील होने वाली है?

Update:2026-02-02 22:09 IST

PM Modi Donald Trump Call 2026: दुनिया की राजनीति में आज एक ऐसा भूचाल आया है जिसने बीजिंग से लेकर ब्रुसेल्स तक सबकी नींद उड़ा दी है। जैसे ही भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर लिखा- "राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है... बने रहें", वैसे ही कूटनीति के गलियारों में हलचल मच गई। लेकिन असली धमाका तब हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप ने खुद एक तस्वीर शेयर की जिस पर लिखा था "द मूवर, द शेकर"। आखिर इस रहस्यमयी बातचीत का मतलब क्या है? क्या पीएम मोदी और ट्रंप मिलकर कोई ऐसा बड़ा कदम उठाने वाले हैं जो पूरी दुनिया का नक्शा बदल देगा? यह फोन कॉल सिर्फ एक औपचारिक बातचीत नहीं, बल्कि उस 'सुपर डील' का संकेत है जिसकी आहट से यूरोप और चीन पहले ही सहमे हुए हैं।

ट्रंप की बेचैनी

एक वक्त था जब अमेरिका को लगता था कि वह भारत को अपनी शर्तों पर चला सकता है, लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि अमेरिका की इस छटपटाहट के पीछे 'यूरोपीय संघ (EU) और भारत' के बीच होने वाली फ्री ट्रेड डील है। जब अमेरिका ने देखा कि भारत दुनिया के अन्य बड़े बाजारों के साथ अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है, तो ट्रंप प्रशासन को लगा कि कहीं वे भारत से दोस्ती की रेस में पिछड़ न जाएं। इसी टेंशन का नतीजा है कि ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर भारत में बेहद सक्रिय हो गए हैं। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत ने ट्रंप को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भारत को नजरअंदाज करना अब नामुमकिन है।

विदेश मंत्री जयशंकर का मिशन अमेरिका

इस पूरी कहानी का एक सिरा अमेरिका में भी जुड़ा है, जहां भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस वक्त मौजूद हैं। जयशंकर वहां 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन उनकी असली सक्रियता पर्दे के पीछे की मुलाकातों में दिख रही है। कुछ दिन पहले ही जयशंकर ने दिल्ली में सर्जियो गोर से मुलाकात की थी और अब ट्रंप-मोदी की इस सीधी बातचीत को उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। अमेरिका जानता है कि भविष्य की तकनीक और व्यापार के लिए उसे भारत की जरूरत है। यही वजह है कि ट्रंप ने मोदी को 'मूवर और शेकर' कहकर संबोधित किया है, जो यह दिखाता है कि भारत अब वैश्विक फैसलों को प्रभावित करने वाली सबसे बड़ी ताकत बन चुका है।

ऐतिहासिक ट्रेड डील

यह फोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका एक ऐसी ट्रेड डील के करीब हैं जो इतिहास रचने वाली है। कुछ ही घंटे पहले अमेरिकी ट्रेड सेक्रेटरी ने संकेत दिए थे कि बातचीत अब अंतिम चरण में है। एक तरफ मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ परमाणु वार्ता शुरू होने से शांति की उम्मीद जगी है, तो दूसरी तरफ भारत-अमेरिका की यह नजदीकी चीन जैसे विरोधियों के लिए बड़ा सिरदर्द बन गई है। ट्रंप और मोदी की यह केमिस्ट्री सिर्फ दो नेताओं की दोस्ती नहीं, बल्कि दो महाशक्तियों के उस गठबंधन की शुरुआत है जो 2026 की वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला है। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 'बने रहें' (Stay Tuned) के पीछे का असली सरप्राइज क्या होने वाला है!

Tags:    

Similar News