Nishikant Dubey on Congress: डॉ. मुखर्जी को नेहरू ने कराया था गिरफ्तार: निशिकांत दुबे
Nishikant Dubey on Congress: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि धारा 370 का विरोध करने पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार कराया था।
Nishikant Dubey
Nishikant Dubey on Congress: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कश्मीर में धारा 370 और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसके लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 का विरोध करने पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार करवाया गया था।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कांग्रेस शासन को “काला अध्याय” बताया। उन्होंने लिखा कि 11 मई 1953 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निर्देश पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर में लागू धारा 370 और वहां जाने के लिए आवश्यक परमिट व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। निशिकांत दुबे ने दावा किया कि गिरफ्तारी के बाद डॉ. मुखर्जी की कश्मीर की जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले की “लीपापोती” तत्कालीन सरकार द्वारा की गई।
भाजपा सांसद ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने आंदोलन की जानकारी पहले ही नेहरू को दे दी थी, जिसके बाद नेहरू ने तत्कालीन कश्मीरी नेता शेख अब्दुल्ला और केंद्रीय गृह मंत्री कैलाश नाथ काटजू को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया। दुबे ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि नेहरू ने विदेश यात्रा पर जाने से पहले आंदोलन को दबाने के निर्देश दिए थे। उनके मुताबिक, उस समय आंदोलन कर रहे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने और कुछ प्रमुख अखबारों के प्रकाशन को भी बंद करवाने की कोशिश की गई थी।
उन्होंने कहा कि उस दौर में ‘प्रताप’ और ‘मिलाप’ जैसे समाचार पत्रों का प्रकाशन प्रभावित हुआ था। भाजपा सांसद ने इसे लेकर एक पत्र में भी साझा किया है, जिसमें सारी बाते लिखी हुई हैं। इस पत्र में वो सभी बातें लिखी हुई है, जिससे पता चलता है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री कैलाश नाथ काटजू को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।