बंगाल में छाया UP का 'भगवा रंग'... CM योगी ने सुवेंदु अधिकारी को भगवा गमछा पहनाकर दिया बड़ा राजनीतिक संदेश!

Yogi's Bhagwa Rang in West Bengal: CM योगी ने सुवेंदु अधिकारी को ओढ़ाया भगवा गमछा, मंच पर दिखे इस खास पल को यूपी के 'भगवा रंग' से बंगाल राजनीति को जोड़कर एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Update:2026-05-11 16:10 IST

Yogi's Bhagwa Rang in West Bengal

Yogi's Bhagwa Rang in West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवा अंदाज इस वक़्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी हाल ही में बंगाल में आयोजित एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में सीएम योगी के पहुंचते ही "जय श्रीराम" के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

CM योगी ने सुवेंदु अधिकारी को ओढ़ाया भगवा गमछा

बीते कई दिनों तक योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के दौरान सुवेंदु अधिकारी के दोनों विधानसभा चुनाव क्षेत्र में ताबड़तोड़ प्रचार किया। उन्होंने शनिवार को हुए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सुवेंदु अधिकारी व सभी मंत्रियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को भगवा गमछा भेंट किया। मंच पर दिखे इस खास पल को यूपी के 'भगवा रंग' से बंगाल राजनीति को जोड़कर एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ का प्रतीक क्या है?

विधानसभा चुनावों की तैयारियों के दौरान, आदित्यनाथ ने बुलडोजर को मुख्य प्रतीक बनाकर सफलतापूर्वक चुनाव प्रचार किया, जिससे उन्हें "बुलडोजर बाबा" उपनाम मिला।

बंगाल योगी का निशाना

सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और राज्य में "तुष्टिकरण की राजनीति" चरम पर पहुंच गई है। योगी ने कहा कि “बंगाल की धरती मां काली और मां दुर्गा की धरती है, इसे काबा की धरती नहीं बनने दिया जाएगा।"

सीएम योगी ने अपने भाषण में बंगाल की सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में बांग्ला भाषा और सनातन संस्कृति को कमजोर करने की साजिश हो रही है। सभा में उन्होंने कहा, “जो लोग कहते हैं कि यहां उर्दू बोली जाएगी, उन्हें बोलो कि जहां उर्दू बोली जाती है वहां जाएं, बंगाल में बंगला ही बोली जाएगी।”

TMC सरकार पर भ्रष्टाचार और माफियाराज का संरक्षण देने का आरोप

सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने TMC सरकार पर भ्रष्टाचार और माफियाराज को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आने वाला विकास का पैसा आम नागरिकों तक नहीं पहुंच पाता और “TMC के गुंडे” उसे बीच में ही हजम कर जाते हैं। योगी ने दावा किया कि बंगाल में BJP की डबल इंजन सरकार बनने पर कानून व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को सुरक्षा की गारंटी मिलेगी।

यूपी में अब गुंडाराज नहीं

अपने संबोधन में उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब "गुंडाराज खत्म हो चुका है" और वहां पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाते हैं। योगी ने कहा कि बंगाल की जनता भी अब बदलाव चाहती है और राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है।

सभा के दौरान उन्होंने बंगाल के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और खुदीराम बोस का नाम लेते हुए कहा कि बंगाल वीरों और संतों की धरती रही है। योगी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इस गौरवशाली पहचान को कमजोर करने का काम कर रही है।

क्या है राजनीतिक विश्लेषकों की राय

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल में भाजपा हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दों को मजबूती से उठाकर अपनी जमीन मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी की आक्रामक शैली और उनके भाषणों का प्रभाव BJP समर्थकों के बीच स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि बंगाल की राजनीति में अब "योगी फैक्टर" भी तेजी से चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

Tags:    

Similar News