E-20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने भी खोल दिया मोर्चा! मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कर दिया बड़ा ऐलान

Rahul Gandhi on E20 Petrol: E-20 पेट्रोल नीति को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नीति से आम वाहन मालिकों को नुकसान हो रहा है और कांग्रेस जल्द ही इसके खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करेगी।

Update:2026-08-07 19:05 IST

Rahul Gandhi on E20 Petrol: देश में लागू की गई ई-20 ईंधन नीति पर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी एक नए वीडियो में राहुल गांधी एक कार के पास खड़े होकर आम नागरिकों की परेशानियों को उजागर करते दिखे। उन्होंने दावा किया कि बाजार में मिल रहे इस नए पेट्रोल के कारण आम लोगों की कारें, बाइक और स्कूटर लगातार खराब हो रहे हैं। यह नीति सीधे तौर पर जनता की जेब से मेहनत की कमाई निकालने का काम कर रही है।

'दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल ही काली है'

ई-20 पेट्रोल में हो रही धांधली पर बोलते हुए राहुल गांधी ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर किसी मामले में गड़बड़ी दिखने पर कहा जाता है कि दाल में कुछ काला है, लेकिन इस मामले में तो पूरी की पूरी दाल ही काली नजर आ रही है। राहुल गांधी का आरोप है कि ई-20 ईंधन के नाम पर देश के भीतर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतियों के आड़ में हो रहे इस खेल का खामियाजा सीधे तौर पर देश का मध्यम वर्ग और आम वाहन मालिक भुगतने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

कांग्रेस पूरे देश में छेड़ेगी व्यापक जन-आंदोलन

सोशल मीडिया वीडियो में राहुल गांधी ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें घबराने या परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बड़े जन-आंदोलन को शुरू करने से पहले प्राथमिकताओं और घटनाक्रम को तय करना होता है। देश में भ्रष्टाचार से जुड़े कई अहम मुद्दे मौजूद हैं, लेकिन ई-20 पेट्रोल का मामला सीधे आम जनता के दैनिक जीवन और उनके वाहनों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए कांग्रेस पार्टी बहुत जल्द इस जनविरोधी नीति के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर एक विशाल अभियान की शुरुआत करेगी।

जनता के पैसों की लूट पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ गाड़ियों के खराब होने का मामला नहीं है, बल्कि यह हर हिंदुस्तानी की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मुद्दा है। सरकार जिस तरह बिना पूरी तैयारी के इस व्यवस्था को आम नागरिकों पर थप रही है, उससे लोगों का बजट बिगड़ गया है। गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो रही हैं और उनके मेंटेनेंस का खर्च लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है और सरकार से जनता के हक का पाई-पाई का हिसाब मांग कर रहेगी।

Tags:    

Similar News