कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार का निधन, गांधी परिवार के थे करीबी

twitter-grey
Update:2017-09-28 16:27 IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार का निधन, गांधी परिवार के थे करीबी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोटेदार का निधन, गांधी परिवार के थे करीबी
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी-नेहरू परिवार के करीबी माने जाने वाले माखनलाल फोतेदार का गुरुवार (28 सितंबर) को निधन हो गया। फोतेदार का निधन गुरुग्राम में हुआ है। पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे माखनलाल फोतेदार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थाई सदस्य थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने माखनलाल फोतेदार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोनिया गांधी ने कहा, ‘वे अपने पांच दशक के लंबे और सक्रिय राजनीतिक करियर में निर्बाध लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे। लोगों की सेवा में वो हमेश आगे रहे।’ सोनिया बोलीं, वे कांग्रेस के लिए मार्गदर्शन करने वालों में से एक थे। उनके जाने से खाली जगह को कोई नहीं भर सकता।

-पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के करीबी रहे फोतेदार साल 1980 से 1984 तक उनके राजनीतिक सचिव रहे थे।

-राजीव गांधी के मंत्रीमंडल में शामिल होने से पहले उन्होंने उनके राजनीतिक सचिव के रूप में भी भूमिका निभाई थी।

-फोटतेदार ने ‘The Chinar Leaves’ नामक एक किताब भी लिखी थी।



Tags:    

Similar News