शुभांशु शुक्ला बोले स्वागत से अभिभूत हूं, मां आशा से मंच पर मिल हुए भावुक

लखनऊ के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अपने गृह नगर लखनऊ में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भावुक मुलाकातें और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं।

Update:2025-08-25 15:04 IST

Shubhanshu Shukla 

Shubhanshu Shukla in Lucknow: लखनऊ के बेटे और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अपने गृह नगर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह लगभग 18 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद शहर पहंचे थे। शहर में स्वागत कई मायनों में यादगार रहा, उसमें परिवार और शहरवासियों का स्नेह देखने को मिला। इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने कहा कि लखनऊ में बड़ा हुआ हूं, और मेरे अंदर जो भी प्रतिभा है, वह मुझे यहीं से मिली है।

स्कूल में मां को फलों से तौला गया

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। मंच पर जैसे ही उनकी मां आशा शुक्ला ने उन्हें गले लगाया, दोनों की आंखों में आंसू आ गए। इस पल ने पूरे ऑडिटोरियम को भावुक कर दिया। सम्मान के प्रतीक के रूप में मां को फलों से तौला गया। इस अवसर पर शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ के प्रति अपना गहरा लगाव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ में ही बड़ा हुआ हूं, मेरे अंदर जो प्रतिभा है, वह मुझे यहीं से मिली है। इस स्वागत से अभिभूत हूं।



मजाकिया लहजे में पत्नी से सवाल

इस कार्यक्रम में हल्का-फुल्का और मनोरंजक क्षण भी सामने आएं। जब सीएमएस स्कूल की चेयरपर्सन ने शुभांशु शुक्ला की पत्नी कामना से मजाकिया लहजे में पूछा कि उन्होंने अपने पति को क्यों चुना। इस पर कामना मुस्कुरा दी है। उसके बाद शुभांशु शुक्ला ने खुद जवाब दिया, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कामना के पास एक अनोखी प्रतिभा है। उन्हें पता होता है कि कौन सी चीज आगे चलकर काम करेगी, उनके जवाब पर पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूँज उठा और पत्नी कामना भी हंस पड़ी।


सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार धार्मिक, देशभक्त और संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके साथ ही एक प्रदर्शनी लगाई लई थी। उनमें अंतरिक्ष यात्रा में उपयोग होने वाले उपकरणों को प्रदर्शित किया गया था। इस कार्यक्रम के अंत में शुभांशु ने प्रदर्शनी देखी और बच्चों से बातचीत करते रहे। अंत में एक अंतरिक्ष यात्रा से जुडी पेंटिंग का अनावरण किया। उसके बाद सीएम योगी से मुलाकात के लिए निकल गए।

Tags:    

Similar News