विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघला स्टील रिसा, 8 लोगों की मौत
Vishakhapatnam steel plant accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में SMS-2 और STC-3 यूनिट में पिघले स्टील के रिसाव से बड़ा हादसा हुआ। लाडल फटने से हुए इस औद्योगिक दुर्घटना में कई मजदूरों की मौत और घायल होने की आशंका है, जबकि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
Vishakhapatnam steel plant accident:आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित स्टील प्लांट में बुधवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट की SMS-2 और STC-3 सुविधा में पिघले हुए स्टील से भरा लाडल फटने के बाद गर्म स्टील का रिसाव होने लगा, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
पिघले स्टील की चपेट में आए मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में पिघले हुए स्टील से भरे लाडल में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण वह फट गया। इसके बाद बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील बाहर फैल गया। हादसे के समय कई मजदूर वहां कार्यरत थे, जो इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
8 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल
हादसे में आठ मजदूरों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों की पहचान और अन्य प्रभावित कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
1,600 डिग्री सेल्सियस से अधिक था स्टील का तापमान
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के सर्किल इंस्पेक्टर केशव राव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा पिघले हुए स्टील से भरे लाडल के फटने के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय स्टील का तापमान 1,600 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। इतनी अधिक गर्मी के कारण इसके सीधे संपर्क में आने वाले मजदूरों को बचाने का मौका नहीं मिल सका।
राहत-बचाव कार्य और जांच शुरू
घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन, दमकल विभाग और सुरक्षा टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। विशेषज्ञों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि लाडल फटने की वजह तकनीकी खराबी थी या सुरक्षा मानकों में किसी तरह की चूक हुई थी।
PMNRF के तहत सहायता की घोषणा
हादसे के बाद केंद्र सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) के तहत मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सरकार ने प्रभावित परिवारों