फलता सीट पर फिर से वोटिंग का ऐलान! चुनाव आयोग के फैसले ने उड़ा दी दिग्गजों की नींद

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द कर दिया है। अब यहाँ सभी 285 केंद्रों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी और परिणाम 24 मई को आएंगे।

By :  Shivam
Update:2026-05-02 22:35 IST

Voting in Bihar (Photo: IANS)

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द करते हुए इस सीट पर दोबारा चुनाव कराने की घोषणा की है। अब फलता के सभी पोलिंग बूथों पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 24 मई को की जाएगी।

चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा कि 29 अप्रैल 2026 को मतदान के दौरान कई पोलिंग स्टेशनों पर गंभीर अनियमितताएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप की घटनाएं सामने आई थीं। इसी के मद्देनजर सहायक केंद्रों सहित सभी 285 मतदान केंद्रों पर नए सिरे से वोटिंग कराने का निर्णय लिया गया है। पुनर्मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

गौरतलब है कि राज्य की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ था। दूसरे चरण के दौरान फलता सीट से ईवीएम में छेड़छाड़ और टेप लगाए जाने जैसी शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब चुनाव आयोग ने यह कड़ा कदम उठाया है।

राज्य में अन्य सीटों के लिए मतगणना 4 मई को होगी, लेकिन फलता सीट के वोट उस दिन नहीं गिने जाएंगे। यहां पुनर्मतदान के बाद 24 मई को ही परिणाम घोषित किया जाएगा। फिलहाल मामले से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है। 

Tags:    

Similar News