IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इस स्टार गेंदबाज को हुआ कोरोना

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्तजे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जो टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

Published By :  Shreya
Update: 2021-04-14 11:07 GMT

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इस स्टार गेंदबाज को हुआ कोरोना (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्तजे (Anrich Nortje) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि उनसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर अक्षर पटेल (Akshar Patel) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि संभावना है कि अक्षर जल्द ही टीम में शामिल होंगे।

बात करें तेज गेंदबाज एनरिक नोर्तजे की तो वो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बीते मंगलवार को मुंबई (Mumbai) पहुंचे थे। उन्होंने सात दिन का क्वारनटीन पीरियड (Quarantine Period) भी पूरा कर लिया। बता दें कि नोर्तजे दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए पहले मैच का हिस्सा नहीं थे। उस मैच में DC ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।

2020 में किया था आईपीएल में डेब्यू (फोटो- सोशल मीडिया)

दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख गेंदबाज हैं नोर्तजे

एनरिक नोर्तजे दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। उन्होंने साल 2020 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। बीते सीजन में उनका अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 156.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी थी, जो कि 2012 से 2020 के आईपीएल मैचों की सबसे तेज गेंद थी। उन्होंने पिछले सीजन में 16 मैच खेले और 22 विकेट लिए।

DC को बड़ा झटका

वहीं, अब नोर्तजे का कोरोना पॉजिटिव होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें कि दिल्ली के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Captain Shreyas Iyer) पहले ही टीम का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के दौरान उनके कंधे में चोट आई थी। जिसके बाद उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ है। इसलिए वो आईपीएल से बाहर हैं।

15 अप्रैल को होगा दूसरा मुकाबला

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 15 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। दिल्ली ने चेन्नई के खिलाफ खेले गए पहले मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

Tags:    

Similar News