MI vs RCB: बैंगलोर ने हासिल की जीत, मुंबई को 2 विकेट से हराया

IPL 2021 के 14वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के साथ हो रही है।

Update: 2021-04-09 14:10 GMT

MI vs RCB: बैंगलोर ने हासिल की जीत, मुंबई को 2 विकेट से हराया (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबले के साथ हुई। पहले मुकाबले में आरसीबी को शानदार जीत मिली है। मुंबई ने टीम के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। आरसीबी ने दो विकेट से MI को हरा दिया है। आखिरी ओवरों में मैच काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया था। 

मुंबई के पास एक के बाद एक विकेट जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी की टेंशन बढ़ रही थी। लेकिन चेन्नई के मैदान पर पहली बार आरसीबी ने मुंबई को हराकर आईपीएल की अच्छी शुरुआत की है। बता दें कि ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टक्कर हो रहा था।

बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिश्चियन, वॉशिंगटन सुंदर, कायल जेमिसन, शाहबाद अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जेनसन, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

Live Updates
2021-04-09 17:54 GMT

आरसीबी को शानदार जीत हासिल हुई है। आईपीएल की शुरुआत टीम ने जीत के साथ की है। टीम में खुशी की लहर। मुंबई ने दिया था 160 रनों लक्ष्य। दो विकेट से मुंबई को हराया। पहली बार चेन्नई के मैदान में मुंबई के अपोजिट जीती आरसीबी।

2021-04-09 17:52 GMT

डिविलियर्स रन आउट। दो रन लेने के फेर में आउट हो गए।

2021-04-09 17:48 GMT

20वां ओवर- आरसीबी को 7 रनों की जरूरत। डिविलियर्स पहली ही गेंद पर एक ही रन बना सके। 

2021-04-09 17:46 GMT

आरसीबी को फिर तगड़ा झटका, काइल जेमिसन रन आउट, 6 गेंद पर 7 रन की जरूरत

2021-04-09 17:42 GMT

18वां ओवर- 2 ओवर में आरसीबी को 19 रनों की दरकार

2021-04-09 17:34 GMT

17वां ओवर- जसप्रीत बुमराह की तीसरी गेंद पर विकेट लिया। डैन क्रिस्चियन 1 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।

2021-04-09 17:24 GMT

15 ओवर के खेल के बाद RCB ने 5 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। बेंगलुरु को जीत के लिए 44 रनों की जरूरत है। डैनिएल क्रिस्चियन और एबी डिविलियर्स क्रीज पर मौजूद हैं।

2021-04-09 17:23 GMT

15वां ओवर- मार्को जेनसन को एक और कामयाबी। शाहबाज अहमद को किया आउट। 

2021-04-09 17:21 GMT

15वां ओवर- मार्को जेनसन को एक और कामयाबी। शाहबाज अहमद को किया आउट। 

2021-04-09 17:17 GMT

बैंगलोर को चौथा झटका, मैक्सवेल 39 रन बनाकर आउट

Tags:    

Similar News