SBI PO Prelims Result 2022: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट ऑउट, ऐसे करें चेक

SBI PO Prelims Result 2022: जो उम्मीदवार एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए शामिल हुए हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. से रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-01-18 08:09 GMT

SBI PO Prelims Result 2022 (Social Media)

SBI PO Prelims Result 2022: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 जारी की है। जो उम्मीदवार एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए शामिल हुए हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। SBI PO 2022 प्रीलिम्स परीक्षा देश भर में 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी। ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट के चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप टू स्टेप दिशानिर्देशों का पालन कर सकते हैं।

SBI PO Prelims Result 2022 ऐसे करें चेक

  • Step 1. कैंडिडेट सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • Step 2. होमपेज पर उपलब्ध करियर सेक्शन में जाएं और SBI PO Prelims Exam Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3. अब एक नया पेज खुलेगा फिर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • Step 4. आपका एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • Step 5. रिजल्ट डाउनलोड करे और आगे के संदर्भों के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी प्राप्त करें।

एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया

एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया में आमतौर पर एक प्रारंभिक परीक्षा, एक मुख्य परीक्षा और एक साक्षात्कार शामिल होता है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे।

Tags:    

Similar News