TNPSC Group 2 Result 2022: आयोग ने जारी किए टीएनपीएससी परीक्षा के नतीजे, ऐसे देखे रिजल्ट

TNPSC Group 2 Result 2022: जो उम्मीदवार संयुक्त सिविल सेवा II परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे TNPSC की आधिकारिक साइट tnpsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-11-09 09:31 GMT

TNPSC Group 2 Result 2022 declared today (Social Media)

TNPSC Group 2 Result 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने TNPSC Group 2 Result 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त सिविल सेवा II परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे TNPSC की आधिकारिक साइट tnpsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में अनंतिम रूप से प्रवेश दिया गया है, उन्हें परीक्षा शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

आवेदन पत्र में आवेदन प्रक्रिया के दौरान उल्लिखित दस्तावेजों की सूची अपलोड करना अनिवार्य है। दस्तावेजों को 17 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच शाम 5:45 बजे तक अपलोड करना होगा।

TNPSC Group 2 Result 2022: ऐसे देखे रिजल्ट

  • उम्मीदवार सबसे पहले TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध TNPSC Group 2 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम की जांच कर सकते हैं।
  • उस पेज को डाउनलोड करे और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आपको बता दें कि लिखित परीक्षा 21 मई 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा एकल फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी। एडमिट कार्ड 11 मई, 2022 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करके टीएनपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।



Tags:    

Similar News