UPSSSC PET 2022: PET में 99 प्रतिशत के लिए ऐसे करें तैयारी

UPSSSC PET 2022: अच्छा नंबर लाने के लिए यह जानना जरूरी है कि परीक्षा का पैटर्न क्या है? परीक्षा में कहां से प्रश्न पूछा जाएगा? और उसके अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-10-02 10:00 GMT

UPSSSC PET 2022 for 99 percent preparation in less time

UPSSSC PET 2022: वर्तमान में सरकारी नौकरी के लिए कंपटीशन का स्तर बहुत बढ़ गया है। सफल होने के लिए मेहनत के साथ एक अच्छी रणनीति भी होनी चाहिए। परिश्रम मात्र से सफलता नहीं मिलती है। अच्छा नंबर लाने के लिए यह जानना जरूरी है कि परीक्षा का पैटर्न क्या है? परीक्षा में कहां से प्रश्न पूछा जाएगा? और उसके अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए। यदि आप UPSSSC के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो जरूरी है कि पेट में अच्छा परसेंटाइल ले आए।अच्छा परसेंटाइल ले आने के लिए आपको एक अच्छे रणनीति के साथ पढ़ाई करनी होगी। पेट परीक्षा में ज्यादा दिन नहीं बचा है। 15 तारीख से पेट का परीक्षा शुरू हो रहा है। इसलिए अब वह समय है जब आप अपने पढ़ाई को एक धार दे। पेट में अच्छा परसेंटाइल ले आने के लिए क्या स्ट्रेटजी होनी चाहिए? क्या पढ़ाई की जाए? आदि विषयों पर आज हम विस्तार से चर्चा करेंगें। पेट में मुख्य रूप से GS हिंदी इंग्लिश मैथ से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें कहां से कितना पढ़ा जाए किसको ज्यादा महत्व दिया जाए, किसको कम महत्व दिया जाए, आज पहलुओं समझ होना जरूरी है। तो आइए इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं-

जनरल नॉलेज- पेट परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें से 45 नंबर जानी की 45 प्रश्न जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस के होंगे। इसलिए यह टॉपिक अति महत्वपूर्ण हो जाती है। इसमें 10 नंबर के करंट अफेयर से प्रश्न पूछे जाएंगे। करंट अफेयर के लिए जरूरी है कि मासिक पत्रिका के माध्यम से पढ़ाई करें या अलग-अलग प्रकाशन के छमाही करंट अफेयर आते हैं उसको लेकर पढ़ ले। ऑनलाइन के भरोसे ना रहें क्योंकि ऑनलाइन में उतनी गहराई से नहीं पढ़ाया जाता है जितना आप किताबों से पढ़ लेंगे। जीएस के लिए लुसेंट का बुक काफी है। अगर इसे आपने दो-तीन बार पढ़ लिया है तो इससे बाहर आपका प्रश्न नहीं पूछा जाएगा।

हिंदी- सामान्य हिंदी से पांच प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, लिंग, संस्कृत, भिन्नार्थक शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियां सामान अशुद्धियां, लेखक और रचनाएं से प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि 10 नंबर का अपठित गद्यांश दिया जाएगा। गद्यांस की संख्या 2 हो होगी एक गद्यांश पांच नंबर के होंगे। इसके लिए सबसे बेस्ट बुक लुसेंट की है अगर आप कम समय में पढ़ना चाहते हैं तो भी पढ़ सकते हैं। अगर आप पढ़ लिए हैं तो आप इसे 1 दिन में रिवाइज भी कर सकते हैं। अगर आपने यह बुक ली है तो ठीक है इसे फिर से रिवीजन कर ले। नहीं लाए हैं, तो आज ही ले आएं और पढ़ें। ऑनलाइन के भरोसे ना रहें मैं यह बार-बार कह रहा हूं।

अंग्रेजी- अंग्रेजी से कुल 5 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें अंग्रेजी व्याकरण और अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न होंगे। इसके लिए किसी बुक की जरूरत नहीं है जब आप प्रैक्टिस सेट लगाएंगे उसमें यह कबर हो जाएगा अपठित गद्यांश के अलावा इसमें एक सायनोनिम्स एंड एंटोनीम्स फीलिंग ब्लेंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

तर्क एवं तर्कशक्ति- यही सब्जेक्ट है जहां पर हम अच्छा नंबर सिक्योर कर सकते हैं। इसके लिए आप जितना प्रैक्टिस कर पाए उतना करें क्योंकि तर्कशक्ति से मात्र 5 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें कोशिश यह करना है, कि एक भी उत्तर गलत ना हो।

प्रारंभिक गणित- गणित से कुल 25 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें से पांच नंबर के नंबर सिस्टम, प्रतिशत वर्गमूल, घातांक और औषत से प्रश्न होंगे यदि आप मैथ में कमजोर हैं, तो कोई बात नहीं क्योंकि यहां पर आपके पास मौका है। अगर आप नंबर सिस्टम परसेंटेज यह सब नहीं कर सकते हैं, तो कोई बात नही इसमें 2 ग्राफ़ दिए जाएंगे एक ग्राफ 5 नंबर का होगा और दो सारणी आएंगी जिसमें से एक सारणी पांच नंबर की होगी। इस प्रकार सारणी और ग्राफ मिला के कुल 20 नंबर के आएंगे। इसमें अगर आप अच्छे से प्रैक्टिस कर लेते हैं, तो आपका अच्छा नंबर सिक्योर हो जाएगा।

प्रैक्टिस सेट- पेट में लगभग 13 दिन शेष बचे हैं इसके लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें एक दिन में कम से कम एक प्रैक्टिस सेट जरूर लगाएं अगर हो सके तो एक प्रैक्टिस सेट सुबह लगाएं और एक शाम में लगाएं। इससे आपने जो पढ़ा है उसका रिवीजन हो जाएगा और उसके साथ ही आप किस विषय मे कमजोर हैं इस बात का पता चल जाएगा। प्रैक्टिस सेट सबसे बेटर घटनाचक्र की टोह सीरीज है। एक बार पेपर देने से पहले अवश्य लगाएं।

Tags:    

Similar News