UPSSSC PET Admit Card 2022: यूपीएसएसएससी ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

UPSSSC PET Admit Card 2022: ऐसे उम्मीदवार जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-10-02 07:56 GMT

UPSSSC PET Admit Card 2022 released download here (Social Media)

UPSSSC PET Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप टू स्टेप दिशानिर्देशों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इनसे से पुछे जाएंगे प्रश्न

गौरतलब है कि परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान और लोक प्रशासन, जनरल साइंस, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग, करंट अफेयर्स, जनरल अवयेरनेस, 2 अनसीन पैसेज का विश्लेषण, ग्राफ इंटरप्रिटेशन, और टेबल इंटरप्रिटेशन से संबंधित प्रश्न पुछे जाएंगे।

कटेंगे इतने नंबर

इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के अलग अलग विभागों में ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। परीक्षा के परिणाम एक से दो महीने के भीतर आयोग द्वारा जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के प्रावधान है और प्रत्येक प्रश्न के गलत जवाब पर ¼ या 0.25 नंबर काट लिए जाएंगे।

Tags:    

Similar News