गणतंत्र दिवस: सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल 19 जवानों की बहादुरी को मिला सम्मान

Update: 2017-01-26 08:00 GMT

नई दिल्ली: पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली सेना की विशेष इकाई 4 और 9 पैरा के 19 सैनिकों को कीर्ति चक्र सहित वीरता पदकों से सम्मानित किया गया। इस ऑपरेशन में शामिल कमांडिंग अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के लांचिंग पैड पर हमला करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले 4 पैरा के मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। बता दें कि कीर्ति चक्र शांति काल के दौरान दूसरा सबसे बड़ा वीरता पदक है।

प्रेम बहादुर रेशमी मागर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

इनके अलावा गोरखा राइफल्स के हवलदार प्रेम बहादुर रेशमी मागर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। 9 पैरा के कमांडिंग अधिकारी कर्नल कपिल यादव और चौथे पैरा के कमांडिंग अधिकारी कर्नल हरप्रीत संधू को युद्ध सेवा पदक प्रदान किया गया। गौरतलब है कि यह पदक युद्ध के दौरान विशिष्ट सेवा पदक के बराबर मन जाता है। यह शांति काल के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। पैरा 4 और 9 इकाइयों के पांच सैनिकों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया। जबकि 13 अन्य जवानों को सेना पदक प्राप्त हुआ।

आगे की स्लाइड में देखें वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों की सूची :

2 कीर्ति चक्र

-4 पैरा (एसएफ) बटालियन के मेजर रोहित सूरी

-3/1, गोरखा रायफल्स के हवलदार प्रेम बहादुर रेशमी मागर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया।

10 शौर्य चक्र

-लेफ्टिनेंट कर्नल अतुल गुप्ता, 30 राजस्थान रायफल्स

-मेजर डी. विनय रेड्डी, 7 मद्रास बटालियन

-मेजर रजत चंद्रा, 4 पैरा (एस एफ) बटालियन

-मेजर दीपक कुमार उपाध्याय, 9 पैरा (एस एफ) बटालियन

-कैप्टन आशुतोष कुमार, 4 पैरा (एस एफ) बटालियन

-कैप्टन अशिक एम बी, 1/5 गोरखा रायफल्स

-नायब सूबेदार विजय कुमार, 4 पैरा (एस एफ) बटालियन

-हवलदार हनुमान रामशरण, राजस्थान रायफल्स

-नायक गवड़े पंडुरंग महादेव (मरणोपरांत)

-पीटीआर अब्दुल कयूम, 9 पैरा (एसएफ) बटालियन

जवानों को दिए गए अन्य सेवा मेडल

-इनके अलावा 20 परम विशिष्ट सेवा मेडल भी जवानों को दिए गए।

-5 उत्तम युद्ध सेवा मेडल

-2 अति विशिष्ट सेवा मेडल

-30 अति विशिष्ट सेवा मेडल

-14 युद्ध सेवा मेडल

-3 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री)

-91 सेना मेडल (गैलेंट्री)

-4 बार टू सेना मेडल (विशिष्ट)

-36 सेना मेडल (विशिष्ट)

-4 बार टू विशिष्ट सेवा मेडल

-72 विशिष्ट सेवा मेडल दिए गए.

Tags:    

Similar News