जलालपुरी को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान, गीता का किया था उर्दू अनुवाद

twitter-grey
Update:2018-01-25 14:41 IST
जलालपुरी को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान, गीता का किया था उर्दू अनुवाद
UP: अनवर जलालपुरी को मिलेगा मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान, गीता का किया था उर्दू अनुवाद
  • whatsapp icon

लखनऊ: मशहूर शायर स्व. अनवर जलालपुरी को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। भारत सरकार ने श्रीमदभागवत गीता का उर्दू में अनुवाद करने वाले शायर अनवर जलालपुरी को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की है। 5 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनवर जलालपुरी के परिवार को सम्मानित करेंगे।

ज्ञात हो, कि इसी महीने जलालपुरी का निधन हो गया था। 2 जनवरी को उन्होंने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में आखिरी सांसें ली थीं। इस ख्यातिप्राप्त शायर को यूपी सरकार ने यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें ...नहीं रहे मशहूर शायर अनवर जलालपुरी, अंतिम दर्शन को पहुंच रहे लोग

पत्नी व बच्चे को मिला आमंत्रण

पद्मश्री सम्मान लेने के लिए अनवर जलालपुरी की पत्नी व बच्चे को आमंत्रित किया गया है। बता दें, कि 'हेल्प योर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट' अनवर जलालपुरी की उर्दू शायरी में लिखी गीता पर एक एलबम तैयार कर रही है।

हुसैनगंज के रहने वाले थे जलालपुरी

उर्दू शायर अनवर जलालपुरी (71 वर्ष) लखनऊ के हुसैनगंज के रहने वाले थे। बाथरूम में गिरने के कारण उनके सिर के अंदरूनी हिस्से में चोटें आईं थी। चोट की वजह से उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और वह बेहोश हो गए थे। केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी के डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें ...अनवर जलालपुरी: मैं जा रहा हूं मेरा इन्तज़ार मत करना

Tags:    

Similar News