साध्वी प्राची ने कहा-कन्हैया को हो फांसी, मनुस्मृति के बाद जलाएंगे वेद

Update: 2016-03-10 11:48 GMT

Full View

बरेलीः गुरुवार को बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने कन्हैया पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कन्हैया को फांसी होनी चाहिए। वह गंदी मानसिकता का है और वो मोदी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही आजम खान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने मुजफ्फरनगर कांड में दंगों के आरोपी आजम खान को बचाया है।

कांग्रेस कर रही देश की छवि खराब

-हिंदुस्तान की छवि को खराब करने का बहुत गहरा षड्यंत्र चल रहा है और ये कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।

-कन्हैया जैसा छोकरा आज उन लोगों पर आरोप लगा रहा है जो देश की सीमाओं पर पूरे समर्पण के साथ हमारी रक्षा कर रहे हैं।

-कन्हैया जैसी मानसिकता के लोग ही ऐसा कर सकते हैं।

-वह हिंदुस्तान और कश्मीर को तोड़ने की बात कर रहा है, ऐसे में उसको फांसी होनी चाहिए।

-कन्हैया जैसी मानसिकता के लोग आज मनु स्मृति जला रहे हैं, कल वेदों को भी जलाएंगे।

-हार्दिक पटेल, कन्हैया और केजरीवाल ये सब एक गैंग के लोग हैं।

-कांग्रेस देश संसद नहीं चलने दे रही है,जिससे देश को नुकसान हो रहा है।

-इसरत जहां आतंकवादी थी और उसका यही हश्र होना चाहिए था।

-उसको बचाने का कांग्रेस का एक षड्यंत्र था, भगवा को बदनाम करने की पूरी साजिस थी।

आजम खान पर साधा निशाना

-साध्वी प्राची ने एक बार फिर आजम के सहारे मुजफ्फरनगर कांड पर सपा सरकार को घेरा है।

-उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड के मुख्य आरोपी आजम खान को सपा ने बचा लिया है ।

-सरकार ने आजम को बचाकर मुजफ्फरनगर की जनता के साथ अन्याय किया है।

-वह ना तो कोई काम राष्ट्रहित में कर सकते हैं और ना ही अच्छी सलाह दे सकते हैं ।

-आजम खान कहते हैं कि ब्राह्मणों ने दलितों का शोषण किया है, ये सरासर गलत है।

-वर्ण व्यवस्था जो ब्राह्मण, सूद्र, छत्रिय, वैश्य की थी, वो परंपरा अगर आज चल रही होती तो हिंदुस्तान के अंदर इतनी अराजकता नहीं होती।

 

Tags:    

Similar News