अब UK मीडिया पर माल्या का ट्वीट,कहा-ब्रिटिश मीडिया मेरे श‍िकार में लगा

Update: 2016-03-13 10:25 GMT

नई दिल्ली: भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ पचाने के आरोपी विजय माल्या ने ट्वीट कर एक बार फिर मीडिया पर निशाना साधा है।

माल्या ने मीडिया पर फिर निकाली भड़ास

माल्या ने कहा, यूनाइटेड किंगडम (यूके) में मीडिया मेरे श‍िकार में लगा है। अफसोस की बात ये है कि वो मुझे ढूंढ नहीं पाए। मैं मीडिया से बात नहीं करूंगा। इसलिए अपनी मेहनत बर्बाद न करें।

इससे पहले ट्वीट में क्या कहा था?

माल्या ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था कि 'मैं भगोड़ा नहीं हूं, इंटरनेशनल बिजनेसमैन हूं। मेरा मीडिया ट्रायल न किया जाए। मेरा मीडिया ट्रायल न किया जाए'।

माल्या कर्नाटक की मिट्टी का बेटा: देवगौड़ा

राजनीतिक दलों के हमले झेल रहे माल्या को थोड़ी राहत पूर्व पीएम और जेडीएस के प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बयान से मिली होगी। देवगौड़ा ने कहा माल्या देश से भागे नहीं हैं। यही नहीं, उन्होंने मशहूर उद्योगपति को कर्नाटक की मिट्टी का बेटा भी बताया।

Tags:    

Similar News