आज ही के दिन सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत हुई थी
Aaj Ka Itihas 8 February 2026: आज यानि 9 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 8 February (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 8 February 2026 : आज यानि 8 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटी जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है। आज के दिन हम आपको उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आज ही के दिन साल 1872 में अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या 'कालापानी') में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की वहीँ साल 1909 में यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये वहीं साल 1994 में क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त कर दिए थे साथ ही साल 2008 में अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया था और साल 2010 में श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए। ऐसी ही और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये एक नज़र डालते हैं आज के इतिहास पर।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 8 February)
1238 - मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।
1785 - 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या 'कालापानी') में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
1905 - हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
1909 - यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1943 - स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
1971 - दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
1979 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1986 - दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1994 - क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
1999 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
2002 - भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
2002 - अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।
2005 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।
2006 - सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न। 2007 - भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।
2008-बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2008-उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ। उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
2008-अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया।
2008-अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।
2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।
2014 - सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।