Maasai Community, Kenya: जानिए केन्या और तंजानिया की इस जनजाति के अजीबोगरीब रिवाज के बारे में

Maasai Community, Kenya: केन्या की मिसाइल जनजाति में थूकने की एक अनोखी परंपरा। शादी के बाद अपनी लड़की और जनजाति में आए मेहमान के ऊपर थूकना सभी जनजाति के लोग एक सम्मानजनक बात समझते हैं।

;

Update:2023-05-11 03:39 IST
Maasai Community, Kenya: जानिए केन्या और तंजानिया की इस जनजाति के अजीबोगरीब रिवाज के बारे में
मासाई जनजाति, केन्या (फ़ोटो:सोशल मीडिया)
  • whatsapp icon

Maasai Community, Kenya: दुनिया के अलग अलग देशों में अलग अलग रीती रिवाजों का पालन किया जाता है। कलयुग के जमाने में आज भी कुछ लोग हैं जो अपने पुराने रीती रिवाजों का पालन करते हैं। दुनिया में कई जनजाति है जो अपने रीति रिवाज़ और खानपान के लिए जानी जाती हैं।

केन्या की इस जनजाति में दुल्हन को अजीबोगरीब तरीके से आशीर्वाद देने की प्रथा

मसाई जनजाति, केन्या में दुल्हन को अजीबोगरीब तरीके से आशीर्वाद देने की परंपरा है। जनजाति के लोग दुल्हन के सिर पर थूककर आशीर्वाद देते हैं। शादी के बाद जब लड़की की विदाई होती है तो पिता लड़की के ब्रेस्ट और सिर पर थूक कर उसे आशीर्वाद देते हैं। इस जनजाति में सदियों से यह परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा के मुताबिक पिता को अपनी बेटी के प्रति प्यार जताने का यह एक तरीका है। शादी के बाद दुल्हन का सिर भी मुड़वा दिया जाता है। इन सब परम्पराओं को बेटी भी एक आशीर्वाद समझकर अपनाती है। इसके बाद दुल्हन अपने पिता के सामने घुटने टेकना आशीर्वाद लेती है। यह सब परंपराएं दुल्हन के लिए शुभ मानी जाती है। इस जनजाति में जन्मे नवजात शिशु पर भी यह परम्पराएं लागू होती हैं। इस जनजाति के लोगों का मानना ​​​​है कि अगर वे बच्चे के जन्म के समय उसके बारे में अच्छी बातें कहते हैं, तो बच्चा शापित हो जाएगा और अच्छा जीवन नहीं जी पाएगा। इसलिए वे बच्चे के अच्छे भाग्य का उपहास करने के बजाय, बच्चे के बारे में बुरी बातें कहते हैं, और इस आशा के साथ बच्चे पर थूकते हैं कि यह बच्चा एक लंबा, सुखी जीवन व्यतीत करेगा।

ऐसी अद्भुत परंपराओं की वजह

मसाई जनजाति के लोग मानते हैं कि लड़की पर थूकना उनके लिए सम्मानजनक बात है। इस जनजाति में जब कोई मेहमान आता है तो उनकी हथेली पर थूक कर उनके प्रति सम्मान जताया जाता है। शादी के बाद दुल्हन पीछे मुड़कर भी नहीं देखती ये वरना मान्यता के अनुसार वह एक पत्थर में परिवर्तित हो जाती है।

Tags:    

Similar News