MS Dhoni Family: ये रहा धोनी का पूरा परिवार, जानें सभी फैमिली मेंबर्स की डिटेल्स, कौन कहां है और क्या करता है
MS Dhoni Family Members: क्रिकेट जगत के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी रांची में एक सिंपल जिंदगी बिताते हैं। आइए जानते हैं उनके परिवार में कौन-कौन रहता है और क्या करता है।;
MS Dhoni Family (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
MS Dhoni Family: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट जगत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनका नाम किसी ब्रांड से कम नहीं है। इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से शामिल धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को सालों पहले अलविदा कह दिया हो, लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। आईपीएल में उन्हें खेलते हुए देखने के लिए सभी स्टेडियम में खूब भीड़ जमा होती है।
फिलहाल धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में एक्टिव हैं। लेकिन इस बीच अफवाहें सामने आ रही हैं कि ये सीजन उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ये अटकलें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद शुरू हुईं। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाल ही में हुए मुकाबले को देखने के लिए थाला का पूरा परिवार पहुंचा था। स्टेडियम में अक्सर उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा तो उन्हें और टीम को सपोर्ट करने पहुंचती ही हैं, लेकिन इस बार धोनी के माता-पिता देवकी देवी और पान सिंह धोनी भी स्टेडियम में मौजूद थे। तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि शायद ये IPL सीजन धोनी का लास्ट सीजन हो सकता है।
हालांकि इसका फैसला तो धोनी ही ले सकते हैं। उनके फैसलों के बारे में पहले से अटकलें लगाना संभव नहीं है, क्योंकि धोनी के संन्यास की अफवाहें बीते काफी सीजन से उड़ती आ रही हैं। फिलहाल हम आपको उनके रिटायरमेंट प्लान के बारे में नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं धोनी के परिवार में कौन-कौन शामिल है।
धोनी का परिवार (MS Dhoni Family Members)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 रांची में एक मीडिल क्लास फैमिली में हुआ था। वह पान सिंह धोनी और देवकी धोनी की सबसे छोटी संतान हैं। उनके पिता मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से ताल्लुक रखते हैं। वह MECON कंपनी में काम करते थे और 1964 में रांची आकर बस गए। अब भी धोनी का पूरा परिवार रांची में ही रहता है। वहीं, उनकी मां देवकी देवी एक हाउसवाइफ हैं।
क्या करते हैं भाई-बहन (MS Dhoni Brother And Sister Profession)
भाई-बहन की बात करें तो एमएस धोनी की एक बड़ी बहन और एक बड़े भाई हैं। उनके भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी और बहन नाम जयंती गुप्ता है। धोनी के भाई उनसे अलग रहते हैं और एक सिंपल जिंदगी जीते हैं। वह पेशे से एक राजनेता हैं। वहीं, उनकी बहन पेशे से इंग्लिश की टीचर हैं। बता दें जयंती ने धोनी के सबसे पुराने और अच्छे दोस्तों में से एक गौतम गुप्ता से शादी रचाई है। गौतम ने भी धोनी के क्रिकेट करियर में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
धोनी की बीवी और बेटी (MS Dhoni Wife And Daughter)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
बात करें महेंद्र सिंह धोनी की जीवनसाथी की तो उन्होंने साल 2010 में साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) से शादी रचाई थी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात 19 दिसंबर 2007 को कोलकाता में कॉमन फ्रेंड युद्धजीत के जरिए हुई थी। जहां साक्षी फाइव स्टार होटल में इंटर्नशिप कर रही थी और धोनी टीम इंडिया के साथ उसी होटल में ठहरे थे। युद्धजीत के जरिए ही धोनी को साक्षी का मोबाइल नंबर मिला था और उन्होंने मैसेज के जरिए उनसे बात करना शुरू किया था। डेटिंग के 3 साल बाद ये कपल 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंध गए और 6 फरवरी 2015 को इनकी एक बेटी हुई।
एमएस की बेटी का नाम जीवा सिंह धोनी है। वह अभी 10 साल की हैं और रांची में ही अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैँ। पिता की तरह जीवा भी फैंस के बीच खूब फेमस हैं और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।