Plants at Home: अपने घर के मुख्य द्वार पर इन पौधों को लगाने से मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी, बरसेगा धन

Plants at Home: वास्तु शास्त्र की माने तो कई पेड़-पौधे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का भी संचार करते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से आपके घर में सुख-शांति खुशहाली और समृद्धि भरी रहती है।

Written By :  Preeti Mishra
Update:2022-06-03 18:37 IST

अपने घर के मुख्य द्वार पर पौधों को लगाने से मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी। (Social Media)

हर कोई अपने घर को सजा संवार कर रखना चाहता है। इसके लिए वो जितना घर को अंदर से सजाता है उतना ही बाहर से डेकोरेट करता है। घर की शोभा बढ़ाने में तरह -तरह के पेड़-पौधे भी अपना योगदान बखूबी देते हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र की माने तो कई पेड़-पौधे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का भी संचार करते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से आपके घर में सुख-शांति खुशहाली और समृद्धि भरी रहती है। शायद ही इस दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो अपने घर में खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी नहीं लाना चाहता हो। इन कुछ खास पौधों को घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी के साथ भरपूर खुशहाली भी आती है।तो आइये जानते हैं इन ख़ास पौधों के बारें में :

फर्न प्लांट

यह पौधा देखने में भी बहुत ही सुंदर होने के साथ बहुत ही लकी भी माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के बाहर इसे लगाने से घर के अंदर पॉजिटिविटी का संचार होने के साथ ही चार्म और तरक्की भी होती हैं। इसलिए इस पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है।

जैस्मिन प्लांट /चमली के पौधे

जैस्मिन प्लांट या चमली के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है। मुख्य द्वार पर लगाया गया यह पौधा वहां रहने वाले लोगों के लिए बहुत ही लकी भी माना जाता है। इतना ही नहीं इस पौधे की हल्की और भीनी-भीनी खुशबू आपके घर को खुशबुओं से भरने के साथ घर में पैसे का आगमन होता है।

पाम ट्री

पाम ट्री को एयर प्यूरीफायर के रुप में भी जाना जाता है। बता दें कि इस पौधे की देख-रेख करना भी बहुत ही आसान होने के साथ इसे भी घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है। जिससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी बढ़ने के साथ सुख-समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है।

नींबू का पौधा

फेंगशुई के अनुसार आपके घर के बाहर लगा हुआ नींबू और नांरगी पेड़ आपके लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ये पौधे आपके घर में गुड लक चार्म की तरह ही काम करते है। इस पौधे को मेन गेट या फिर दाई ओर ही लगाना उचित होता है। इसकी पाजिटिविटी से आपकी किस्मत हमेशा आपका साथ देती है।

तुलसी का पौधा

हिन्दू धर्म में हर घर तुलसी का पौधा होना बड़ा ही शुभ माना जाता है।शास्त्रों के अनुसार तुलसी आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करने के साथ घर से नेगेटिव एनर्जी को भी दूर करने में सहायक होती है। गौरतलब है कि यह पौधा रात- दिन ऑक्सीजन छोड़ता है। इसलिए इसे हमेशा मुख्य द्वार पर लगाने से आपके घर का वातावरण शुद्ध होने के साथ घर के सदस्यों के लिए भी लकी भी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार घर में इस पौधे को लगाने से पैसे का आगमन भी शुरू हो जाता है। P

Tags:    

Similar News