Vastu Tips For Plants: घर में कांटे वाले पौधे लगाने की न करें भूल, जान लें नुकसान

Kantedar Paudhe Lagane Ke Nuksan: अगर गलत तरह के पेड़-पौधे घर में लगा दिए जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होने लगती है। साथ ही इससे आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

Written By :  Shreya
Update: 2024-09-07 05:13 GMT

Vastu Tips For Plants (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Vastu Tips For Plants In Hindi: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे घर में पौधे लगाने का शौक नहीं होगा। प्लांट्स घर में एक नई जान लाते हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार करने, आर्थिक स्थिति और तरक्की को प्रभावित करने का काम भी करते हैं। लेकिन घर में पौधे लगाते समय सही दिशाओं (Ghar Mein Paudhe Lagane Ki Sahi Disha) और सही तरह के प्लांट्स का भी ज्ञान होना चाहिए। अगर गलत तरह के पेड़-पौधे घर में लगा दिए जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) उत्पन्न होने लगती है। साथ ही इससे आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर में पेड़-पौधों का चुनाव बहुत सावधानी से करना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों से जुड़े कई नियम (Ped Paudhe Lagane Ke Niyam In Hindi) बताए गए हैं। साथ ही घर में कुछ तरह के पौधों को ना लगाने की सलाह दी गई है। उनमें से एक है कांटेदार पेड़-पौधे। ऐसा कहते हैं कि कैक्टस आदि कांटेदार पेड़-पौधों को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये पौधे अशुभ माने जाते हैं और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का संचार होता है। आइए जानें घर में कांटेदार पेड़-पौधे लगाने के नुकसान (Kantedar Paudhe Lagane Ke Nuksan) के बारे में।

घर में न लगाएं कांटेदार पौधे (Ghar Mein Kante Wale Paudhe Kyu Nahi Lagate Hain)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। कई लोग जानकारी के अभाव में इन्हें अपने घर में लगा लेते हैं, लेकिन इन पौधों को लगाना अशुभ माना गया है। दरअसल, ये पौधे घर में नेगेटिव एनर्जी संचार करने के लिए जिम्मेदार बनते हैं। साथ ही इन्हें लगाने से घर का सुख-चैन चला जाता है और आपको भारी संकटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कहते हैं कि जिस घर में कांटेदार पौधे लगाए जाते हैं, वहां हमेशा शत्रुओं से डर और घर के सदस्यों में अज्ञात भय जैसी स्थिति रहती है। इसलिए इन्हें घर में लगाने से मना किया जाता है।

हालांकि आप घर में गुलाब का फूल लगा सकते हैं। ये फूल मां लक्ष्‍मी, मां पार्वती और देवी दुर्गा को सबसे प्रिय है। इसीलिए घर में गुलाब का फूल लगाने से बहुत शुभ परिणाम मिलते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही इस फूल को लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। गुलाब का फूल घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

Tags:    

Similar News