Raju Mantena Net Worth: कौन हैं अरबपति राजू मंटेना? जिनकी बेटी की शादी में पहुंचे जूनियर ट्रंप

Rama Raju Mantena Net Worth: भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही शादी में जूनियर डोनाल्ड ट्रंप समेत कई देशी-विदेशी सितारे शामिल हुए।

Update:2025-11-26 12:56 IST

Rama Raju Mantena Net Worth

Rama Raju Mantena Net Worth: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर हाल ही में भारत दौरे पर आए और आगरा स्थित ताजमहल में परिवार के साथ नजर आए। उनकी भारत यात्रा का असली मकसद राजस्थान के उदयपुर में होने वाली शाही शादी में शामिल होना था। यह कोई आम शादी नहीं थी। आंध्र प्रदेश मूल के उद्योगपति राम राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना ने उदयपुर के जग मंदिर आइलैंड पैलेस में वामसी गदिराजू के साथ विवाह रचाया।

शादी में खासियत और ग्लैमर

शादी समारोह की शुरुआत शुक्रवार को बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुई। विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से जेनिफर लोपेज पहुंचीं और अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधा। जस्टिन बीबर ने भी अपने गीतों से माहौल को और भव्य बनाया। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने उदयपुर सिटी पैलेस में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर शहर के इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर की जानकारी प्राप्त की। उन्हें विशेष स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।

राजू मंटेना की प्रारंभिक जीवन यात्रा

राजू मंटेना का जन्म 1960 में भारत में हुआ। साधारण परिवार से आने के बाद उन्होंने हैदराबाद की जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद अमेरिका जाकर यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से क्लिनिकल फार्मेसी की पढ़ाई की।

बिजनेस करियर और सफलता

साल 2000 के आसपास अमेरिका में कैंसर की दवाइयां महंगी होने लगी थीं। इसे अवसर समझते हुए राम राजू ने 2005 में OncoScripts नामक स्पेशलिटी फार्मेसी शुरू की, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो सकीं। इसके बाद उन्होंने International Oncology Network और P4 Healthcare की स्थापना की, जिनका उद्देश्य था कैंसर इलाज व्यवस्थित करना और डॉक्टरों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराना। 2010 में इन कंपनियों को Cardinal Health ने खरीदा और राजू मंटेना अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए। इसके बाद भी उन्होंने लगातार सफलता हासिल की। वे ICORE Healthcare के प्रेसिडेंट और CEO बने और बाद में Ingenus Pharmaceuticals की स्थापना की। 2020 में उन्होंने Athenex के साथ मिलकर विशेष दवा लांच की और CEO बने। उनकी कंपनी Integra Connect कैंसर डॉक्टर्स को डिजिटल डेटा, बिलिंग और ट्रीटमेंट सपोर्ट उपलब्ध कराती है।

संपत्ति और रियल एस्टेट में पकड़

राजू मंटेना अमेरिका के ऑरलैंडो में 16 बेडरूम वाला आलीशान घर रखते हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 167 करोड़ रुपये है। उनकी कंपनियों के अमेरिका, स्विट्जरलैंड और भारत में ऑपरेशन और R&D केंद्र हैं। साल 2023 में उन्होंने फ्लोरिडा में समुद्र किनारे 1.8 एकड़ का बंगला 48.4 मिलियन डॉलर में खरीदा और 2025 में 50 मिलियन डॉलर में बेचकर बड़ी कमाई की।

शादी की भव्यता और ग्लैमर

शादी में माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर जैसी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह लीला पैलेस और जगमंदिर आइलैंड पैलेस में आयोजित हुए। सोशल मीडिया पर राम राजू मंटेना और बेटी नेत्रा का डांस वीडियो भी वायरल हुआ।

Tags:    

Similar News